Thursday, 25 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

कैनबरा ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को घोषणा की कि वह सोलोमन द्वीप के लिए सैनिकों, पुलिस और राजनयिकों को भेज रहा है। उसने यह कदम सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की ओर से लॉकडाउन का उल्लंघन करने और लगातार दूसरे दिन सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन करने के बाद उठाया है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से द्विपीय देश में तैनाती के तहत संघीय पुलिस के 23 अधिकारियों और करीब 50 अन्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती अहम अवसंरचना स्थलों की सुरक्षा के लिए की जाएगी। इनके साथ ही सशस्त्र बलों के 43 जवानों, गश्ती नौका और कम से कम पांच राजनयिकों को भेजा जाएगा। मॉरिसन ने बताया कि अधिकारियों की पहली तैनाती गुरुवार रात को हो जाएगी और शुक्रवार को और सुरक्षा कर्मी अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे। इनकी तैनाती की उम्मीद पिछले कई हफ्तों से की जा रही थी। उन्होंने कहा, 'इसका उद्देश्य स्थिरता और सुरक्षा कायम करना है।' बुधवार को पीएम ने लगाया लॉकडाउनमॉरिसन ने कहा कि सोलोमन के प्रधानमंत्री के अनुरोध पर ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते के तहत मदद कर रहा है और उसका इरादा सोलोमन के आंतरिक मामले में किसी तरह का हस्तक्षेप करने का नहीं है। सोलोमन द्वीप के प्रधानमंत्री मनीसेह सोगवरे ने बुधवार को लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। उन्होंने यह कदम राजधानी होनियारा में करीब एक हजार प्रदर्शनकारियों के जमा होने और घरेलू मुद्दों पर उनके इस्तीफे की मांग करने के बाद उठाया। वीडियो में दिखा धुएं का गुबारसोलोमन द्वीप की सरकार के मुताबिक प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय संसद इमारत में दाखिल हो गए है और नजदीकी इमारत की छत में आग लगा दी। उन्होंने पुलिस थाने और अन्य इमरतों में भी आग लगा दी। इसका एक वीडियो भी सामने आया जिसमें आग लगने के बाद धुएं के गुबार और काले बादलों को देखा जा सकता है। सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दूसरे दिन शहर के चाइनाटाउन जिले को निशाना बनाते हुए गुरुवार को सोलोमन द्वीप की राजधानी होनियारा में दंगाइयों ने इमारतों को आग के हवाले कर दिया।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3l4dNWE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...