Monday, 22 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

अदिस अबाबा इथियोपिया में जारी गृहयुद्ध से हालात बेहद खराब हो गए हैं और विद्रोही राजधानी अदिस अबाबा की ओर बढ़ रहे हैं। इस महासंकट को देखते हुए इथियोपिया के नोबल शांति पुरस्‍कार विजेता प्रधानमंत्री अबिय अहमद ने अब खुद ही जंग के मोर्चे पर उतरने का ऐलान कर दिया है। पीएम अब‍िय मंगलवार से खुद ही जंग के मैदान में देश की सेना का नेतृत्‍व करेंगे। पीएम अब‍िय पहले खुद एक सैनिक रह चुके हैं। पीएम अबिय ने सोमवार को ट्वीट करके कहा कि मैं कल से मोर्चे पर खुद ही रक्षा बलों को एकजुट करूंगा। उन्‍होंने युवाओं का आह्वान किया कि अगर वे उठ खड़े हों और इतिहास में अपना नाम रोशन करें। इथियोपिया में जारी जंग में अब तक हजारों की तादाद में लोग मारे गए हैं। यह जंग इथियोपिया की सेना और देश के उत्‍तरी टिग्रे इलाके में सक्रिय लड़ाकुओं के बीच कई महीनों से चल रही है। 'पीएम अबिय मूलत: अपने देश की खातिर मरने के लिए भी तैयार' अबिय के प्रधानमंत्री बनने से पहले विद्रोही राष्‍ट्रीय सरकार में दबदबा रखते थे। अमेरिका और अन्‍य देशों से चेतावनी दी है कि अफ्रीका की दूसरी सबसे ज्‍यादा आबादी वाला यह देश क्षेत्र के अन्‍य देशों को अस्थिर कर सकता है। पीएम अबिय पहले एक सैनिक रह चुके हैं और उन्‍होंने अभी यह नहीं बताया है कि वह देश के किस मोर्चे पर सेना का नेतृत्‍व करेंगे। अमेरिका के पूर्व राजन‍यिक विलियम लॉरेंस का कहना है कि नोबल शांति पुरस्‍कार पाने वाले पीएम अबिय युद्ध की भाषा बोल रहे हैं और इसकी वजह यह है कि न केवल इथियोपिया दांव पर लगा है, बल्कि जिंदगी और मौत का सवाल है। लॉरेंस ने कहा, 'पीएम अबिय मूलत: अपने देश की खातिर मरने के लिए भी तैयार हैं।' प्रधानमंत्री अबिय का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब टिग्रे पीपुल्‍स लिबरेशन फ्रंट विद्रोही गुट राजधानी अदिस अबाबा की ओर लगातार बढ़ रहा है। उसने राजधानी से मात्र 220 किमी की दूरी पर शेवा रोबिट कस्‍बे पर कब्‍जा कर लिया है। पीएम ने सत्‍तारूढ़ प्रोसपेरिटी पार्टी की कार्यकारी समिति की एक बैठक को बुलाया है ताकि युद्ध पर चर्चा की जा सके। इथियोपिया को पराजित करना चाहते हैं पश्चिमी देश: PM अबिय टिग्रे के विद्रोही गुटों का कहना है कि वे इथियोपिया सरकार कई महीने से टिग्रे इलाके में चल रही नाकेबंदी को खत्‍म करने के लिए दबाव डाल रहे हैं जहां 60 लाख लोग रहते हैं। उन्‍होंने कहा कि वे पीएम अबिय को भी सत्‍ता से हटाना चाहते हैं। उधर, पीएम अबिय ने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया है कि वे इथियोपिया को पराजित करना चाहते हैं। उधर, अफ्रीकी संघ और अमेरिका के राजदूत दोनों पक्षों के बीच सीजफायर कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3l3A2Mx
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...