Sunday, 21 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने चेतावनी दी है कि 'बिग बेन' से तीन गुना बड़ा ऐस्टरॉइड रविवार को पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। अपोलो-क्लास ऐस्टरॉइड जिसे 3361 ऑर्फियस कहा जाता है, 984 फीट चौड़ा है और लगभग 18,000 मील प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा कर रहा है। नासा विशालकाय खगोलीय चट्टान पर कड़ी नजर बनाए हुए है। इसकी वजह से यह स्पेस एजेंसी की 'क्लोज अप्रोच' लिस्ट में शामिल हो गया है। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐस्टरॉइड हमारी पृथ्वी से करीब 3.5 मिलियन मील की दूरी से गुजरेगा। पृथ्वी से 120 मिलियन मील के भीतर से गुजरने वाली किसी भी चीज को नियर अर्थ ऑब्जेक्ट कहा जाता है। इस शब्द का इस्तेमाल 'धूमकेतु और ऐस्टरॉइड' के लिए किया जाता है जो पास के ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण पृथ्वी के करीब से गुजरते हैं। कोई भी चीज जो 4.65 मिलियन मील से ज्यादा पास आती है वह संभावित रूप से खतरनाक क्षुद्रग्रह (PHA) है। इसके बाद 2025 में आएगा पृथ्वी के पासरिपोर्ट्स के मुताबिक 3361 ऑर्फ़ियस को पहली बार 24 अप्रैल 1982 को चिली में नेशनल एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी में खोजा गया था। आकाशीय चट्टान हर 486 दिनों में सूर्य की परिक्रमा करती है और मंगल और पृथ्वी को पार करती है और शुक्र के पास भी पहुंचती है। इससे पहले यह ऐस्टरॉइड 1937, 1978 और 1982 में पृथ्वी के पास से गुजर चुका है। 2021 के बाद यह 2025 में दोबारा हमारे ग्रह के निकट से गुजरेगा। फुटबॉल के मैदान के बराबर आकारइस बार यह रविवार को शाम 7 बजे पृथ्वी के करीब से गुजर सकता है। इसका आकार एक फुटबॉल मैदान के बराबर है। यह लंदन के एलिजाबेथ टॉवर से तीन गुना बड़ा है, जिसे बिग बेन भी कहा जाता है। नासा का सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज लगातार उन ऐस्टरॉइड और कॉमेट की करीब से जांच करता है जो पृथ्वी की कक्षा की ओर या उसके करीब से गुजरते हैं। नासा का मानना है कि हर 2000 साल में एक बार फुटबॉल फील्ड के आकार का एक उल्कापिंड पृथ्वी से टकराकर तबाही मचा सकता है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3xgsScI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...