ओटावा आज से छह साल पहले 2015 में 'चार पैरों वाले सांप' की खोज की गई थी। अब एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि वह सांप नहीं बल्कि लंबे शरीर वाली समुद्री छिपकली थी। ब्राजील में पाए गए जीवाश्म जीव को शुरुआत में सांप और छिपकली के बीच का जीव समझा जा रहा था। यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा के जीवाश्म विज्ञानियों के मुताबिक 11 करोड़ साल पुराना सरीसृप, टेट्रापोडोफिस एम्प्लेक्टस, एक छिपकली से ज्यादा कुछ नहीं है। इसके लंबे शरीर और सांप जैसे दांत के चलते वैज्ञानिकों ने शुरू में प्राणी को सांप समझा था। अध्ययन के प्रमुख लेखक यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा के जीवाश्म विज्ञानी माइकल कैल्डवेल ने कहा कि बाद में पता चला कि जीव को पहचानने में गलती हुई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे कई सवाल हैं जिसके जवाब 'चार पैरों वाले सांप' के जीवाश्म की खोज के साथ मिल सकते थे लेकिन अगर यह वास्तव में चार पैरों वाला सांप होता। शुरुआत में वैज्ञानिकों को लगा सांप जैसाकैल्डवेल ने कहा कि हमारी टीम का प्रमुख निष्कर्ष यह है कि टेट्रापोडोफिस एम्प्लेक्टस वास्तव में एक सांप नहीं है और इसे गलत वर्गीकृत किया गया था। बल्कि इसकी शारीरिक बनावट के सभी पहलू क्रिटेशियस काल से विलुप्त समुद्री छिपकलियों के एक समूह से मेल खाते हैं, जिन्हें डोलिचोसॉर कहा जाता है। शुरुआत में वैज्ञानिकों ने सोचा था कि टेट्रापोडोफिस एम्प्लेक्टस के लक्षण सांपों से मिलते-जुलते हैं लेकिन अब स्पष्ट हो चुका है कि वह एक गलत वर्गीकरण था। करीब 20 सेमी लंबी थी छिपकलीजब कई साल पहले नमूनों की खोज की गई थी तो विशेषज्ञों ने पाया कि इसकी लंबाई सिर से पैर तक 20 सेमी थी। लेकिन इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि इसकी लंबाई और ज्यादा बढ़ सकती थी। इसका सिर एक वयस्क मानव नाखून के आकार का होता है और इसकी सबसे छोटी पूंछ की हड्डी की लंबाई एक मिलीमीटर के सिर्फ एक चौथाई होती है। इसके अगले पैर सिर्फ 1 सेमी लंबे होते हैं लेकिन पिछले पैर थोड़े लंबे होते हैं जिनका इस्तेमाल यह शिकार पकड़ने के लिए करता था।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3CqWDbG
via IFTTT
No comments:
Post a Comment