प्योंगयांग उत्तर कोरिया के तानाशाह की तबीयत को लेकर एक बार फिर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। कुछ दिनों पहले ही सार्वजनिक रूप से नजर आए किम जोंग उन बेहद दुबले और दुखी दिखाई दे रहे थे। इससे पहले भी उनके मौत की अफवाह उड़ चुकी है। उनकी इस नई तस्वीर को देखतक उत्तर कोरिया के नागरिक भी टेंशन में हैं। इस बीच दक्षिण कोरियाई मीडिया ने दावा किया है कि देश के प्रशासनिक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने के लिए किम जोंग ने अपनी बहन किम यो जोंग का प्रमोशन भी किया है। पिता की बरसी पर प्योंगयांग में आए नजर किम जोंग कुछ दिन पहले अपने पिता किम जोंग-इल की मृत्यु की 10 वीं बरसी मनाने के लिए एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसका आयोजन राजधानी प्योंगयांग के कुमसुसान पैलेस के बाहर ही किया गया था। द सन की रिपोर्ट है कि 37 वर्षीय किम को मंच पर लगे अपने पिता के एक बड़े चित्र के सामने झुकते हुए देखा गया था। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हजारों लोगों की भीड़ भी पहुंची हुई थी। पिछले दो महीने में दो बार ही आए हैं नजर इससे पहले किम जोंग उन नवंबर में देश के उत्तर में एक मॉडल शहर का दौरा करते हुए नजर आए थे। उसके पहले उन्हें अक्टूबर की शुरुआत में किम जोंग उन को साइल और हथियारों के एक्सपो में देखा गया था। महीने में एक बार उपस्थित होने के बाद लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहने के कारण किम जोंग के सेहत को लेकर सवाल उठते रहे हैं। लोगों की सांत्वना बटोरने की कोशिश तो नहीं? उत्तर कोरिया के जानकारों का कहना है कि सरकारी टीवी का इस तरह किम की सेहत पर चर्चा करना एक पीआर एक्सरसाइज है। उनकी तबीयत के बारे में दुनिया को बताकर शासन चाहता है कि सांत्वना भी बटोरी जाए और लोगों को बताया जाए कि ऐसे हालात में भी किम जोंग उनके लिए जुटे हैं। 'किम की हालत देखकर उत्तर कोरियाई नागरिक टूटे' कुछ महीने पहले सरकारी KCTV ने एक आम नागरिक के हवाले से दावा किया था कि देश में लोग किम की हालत देखकर टूट गए हैं। उत्तर कोरिया में आर्थिक हालात पहले से ही खस्ताहाल थे और कोरोना वायरस के कारण देश तंगहाली के दौर से गुजर रहा है। खाने का संकट भी पैदा हो चुका है और सीमा से जुड़े नियमों के चलते अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। स्टेट अफेयर्स कमीशन की चीफ बनीं किम जोंग की बहन किम यो जोंग को अब उत्तर कोरिया की स्टेट अफेयर्स कमीशन का प्रमुख बनाया गया है। देश की रबर स्टैंप संसद सुप्रीम पीपुल्स असेंबली ने भी उनकी नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है। कुछ दिन पहले ही इस आयोग के कम से कम नौ सदस्यों को बर्खास्त किया गया था। इसमें स्टेट अफेयर्स कमीशन की वाइस प्रेसीडेंट और राजनयिक चो सोन हुई भी शामिल हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3qf7gtW
via IFTTT
No comments:
Post a Comment