Thursday, 2 December 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन पृथ्वी के वायुमंडल में एक अजीबोगरीब घटना देखी गई है। उत्तरी ध्रुव से करीब 250 मील (402 किमी) की ऊंचाई पर एक 'फनल के आकार का गैप' मिला है जो पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में खुलता है और दिन में सिर्फ एक बार ही दिखाई देता है। इसे सिर्फ स्थानीय समयानुसार दोपहर में ही देखा जा सकता है जब सूरज अपने उच्चतम बिंदु पर होता है। हालांकि यह ज्यादा चिंता की बात नहीं है, उत्तर ध्रुव का चुंबकीय क्षेत्र सूर्य के कणों को पृथ्वी तक पहुंचने से रोका है। द मिरर की खबर में इसकी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार नया गैप सैटेलाइट और स्पेसक्राफ्ट के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। इसे देखने वाले नासा के वैज्ञानिकों ने भी देखा है कि इस क्षेत्र में रेडियो और जीपीएस सिग्नल में बाधा पैदा हो रही है। इस गैप के खुलने पर इस क्षेत्र के गुजरने वाला कोई भी विमान धीमा हो जाता है। नासा ने कहा है कि वह इसके पीछे के कारणों की खोज कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें इसमें कामयाबी नहीं मिली है। क्षेत्र से गुजरने पर विमान महसूस करते हैं खिंचावइसके लिए नॉर्वे से एक साउंडिंग रॉकेट को शूट करके परीक्षण किया जाएगा। यूनिवर्सिटी ऑफ अलास्का फेयरबैंक्स के प्रमुख जांचकर्ता और भौतिकविद मार्क कोंडर ने कहा है कि धरती से 250 मील की ऊंचाई पर उड़ते वक्त स्पेसक्राफ्ट जब इस क्षेत्र से गुजरते हैं तो वह अधिक खिंचाव महसूस करते हैं जैसे वह किसी स्पीड ब्रेकर से टकरा गए हों। नासा के मुताबिक आयनमंडल में विद्युत और चुंबकीय प्रभाव इस गैप का एक प्रमुख कारण हो सकता है। इस साल बना ओजोन परत में सबसे बड़ा छेदकुछ दिनों पहले खबर आई थी कि धरती के दक्षिणी ध्रुव पर हर साल ओजोन परत में छेद बनता है लेकिन इस साल यह अंटार्कटिका से ज्यादा बड़ा है। यूरोपियन यूनियन की कॉपरनिकस अटमॉस्फीरिक मॉनिटरिंग सर्विस ने गुरुवार को इसका खुलासा किया। हर साल अगस्त से अक्टूबर के बीच ओजोन की मात्रा कम होती है और अंटार्कटिक के ऊपर यह छेद दिखता है। कॉपरनिकस के मुताबिक अमूमन इसका सबसे बड़ा आकार सितंबर के मध्य से अक्टूबर के मध्य तक रहता है। इस बार यह काफी बड़ा हो गया है। नेचर में छपी एक स्टडी में कहा गया था कि अगर Montreal Protocol के तहत CFCs पर बैन नहीं लगाया गया होता तो वैश्विक तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की ओर होता और ओजोन की परत खत्म होने लगती।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3lReSlh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...