Thursday, 2 December 2021

https://ift.tt/36CAGd7

काठमांडू अक्‍सर हम अपनी गाड़ी खराब होने के बाद उसे धक्‍का लगाते हैं ताकि वह स्‍टार्ट हो जाए या उसे कहीं ऐसी जगह पर पहुंचा दिया ज‍िससे ट्रैफिक में बाधा नहीं आए। अब नेपाल से एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि एयरपोर्ट पर एक विमान को लोग धक्‍का लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह विमान तारा एयरलाइन्‍स का है और यह धक्‍का लगाने की घटना बजूरा के कोल्‍टी एयरपोर्ट पर घटी है। सोशल मीडिया पर काफी शेयर किए जा रहे इस वीडियो में नजर आ रहा है कि यात्री और सुरक्षाकर्मी कोल्‍टी एयरपोर्ट के रनवे पर खड़े इस विमान को धक्‍का लगा रहे हैं। नेपाली पत्रकार सुशील भट्टाराई के मुताबिक तारा एयर का यह विमान टायर फटने के बाद रनवे पर ही खड़ा हो गया था। इस विमान के रनवे पर खड़े होने से अन्‍य विमानों की उड़ान में बाधा आ रही थी। इस संकट के हल के लिए वहां मौजूद यात्रियों और सुरक्षाकर्मियों को विमान को धक्‍का लगाना पड़ा। 'विमानों के संचालन के लिए जरूरी विमानन उपकरण ही नहीं' तारा एयर का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाए जाने के बाद एक यूजर गाय एयरलाइन ने कॉमेंट किया कि अज्ञानी लोग टायर फटने के बाद बनाए गए वीडियो के आधार पर तारा एयर का मजाक उड़ा रहे हैं। यह किसी भी एयरलाइन के साथ हो सकता है। लेकिन हकीकत यह है कि इसमें नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण का दोष ज्‍यादा है। प्राधिकरण के पास विमानों के संचालन के लिए जरूरी विमानन उपकरण ही नहीं है। इस यूजर ने दावा किया कि नेपाली प्राधिकरण एयरलाइन कंपनियों से जमकर पैसा वसूलता है लेकिन इसके बदले में जरूरी सुविधाएं नहीं देता है। उसने कहा कि तारा एयर हिमालय के चुनौतीपूर्ण एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन कर रही है और ज्‍यादातर नेपाली लोग इसकी प्रशंसा करते हैं। यूजर ने दावा किया कि तारा एयर के अलावा कोई और इतनी विश्‍वसनीय हवाई सेवा इस दूरस्‍थ हिमालयी इलाके में नहीं देता है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3xMVGtx
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...