Sunday, 5 December 2021

https://ift.tt/36CAGd7

बैंकॉक के सबसे बड़े शहर यांगून में रविवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के शांतिपूर्ण मार्च में सेना का एक ट्रक घुस गया, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों और प्रदर्शन के आयोजकों ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि सेना ने पिछले साल एक फरवरी को म्यांमा की नेता आंग सान सूची का तख्तापलट कर दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ लगभग एक दर्जन आपराधिक मामलों में सुनवाई चल रही है। सोमवार को इस संबंध में पहला निर्णय सुनाए जाने की संभावना है, जिसके चलते यांगून और देश के अन्य भागों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए एक वीडियो में सेना के एक छोटे तेज रफ्तार ट्रक को मार्च के पीछे आते देखा जा सकता है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब ट्रक ने प्रदर्शनकारियों को टक्कर मारी तब वे सड़कों पर थे। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, 'लगभग पांच सशस्त्र सैनिक वाहन से बाहर निकले और प्रदर्शनकारियों का पीछा किया। उन्होंने गोलियां चलाईं और कार की चपेट में आए युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।'


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3xUb0oi
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...