Sunday, 19 December 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लंदन कई साल पहले यूरेनस ग्रह पृथ्वी से करीब दोगुनी आकार की एक वस्तु से टकराया था। वैज्ञानिकों ने इसकी संभावना जताई है। डरहम विश्वविद्यालय के पीएचडी शोधकर्ता जैकब केगेरेस के नेतृत्व में रिसर्च ने यह बताया कि ग्रह में अजीब झुकाव क्यों है। शोध के अनुसार यह लगभग चार अरब साल पहले चट्टान या बर्फ से बनी किसी वस्तु से टकराया होगा। विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में इसकी जानकारी दी है। खोज के लिए 50 अलग-अलग टक्कर परिदृश्यों का इस्तेमाल किया गया। इसमें यह पाया गया कि उस टक्कर से पैदा हुआ मलबा तब से ग्रह के लिए एक थर्मल शील्ड की तरह काम कर रहा है इसीलिए इसका बाहरी वातावरण इतना ठंडा है। केगेरेस ने कहा कि यूरेनस अपनी साइड की तरफ घूमता है। इसकी धुरी सौर मंडल के अन्य सभी ग्रहों के साथ लगभग समकोण बनाती है। पृथ्वी के द्रव्यमान से दोगुनी वस्तु से टकराया यूरेनसउन्होंने कहा कि यह लगभग निश्चित रूप से एक विशाल टक्कर के कारण हुआ था। लेकिन हम इस बारे में बहुत कम जानते हैं कि यह वास्तव में कैसे हुआ और इस तरह की घटनाओं ने ग्रह को कैसे प्रभावित किया। हमारे निष्कर्ष इस बात की पुष्टि करते हैं कि सबसे संभावित परिणाम यह है कि युवा यूरेनस पृथ्वी के द्रव्यमान की दोगुने वस्तु के साथ टकराया था। इस साल की शुरुआत में केगेरेस और उनकी टीम ने यह पाया था कि इस तरह की टक्करों का युवा पौधों और उनके वायुमंडल पर 'विस्तृत परिणाम' हो सकते हैं। यूरेनस के चंद्रमा पर हो सकता है महासागरइससे पहले एक अध्ययन से पता चला था कि हमारे सौर मंडल के सातवें ग्रह यूरेनस (अरुण) के दो सबसे बड़े चंद्रमा पर सतह के नीचे महासागर छिपे हो सकते हैं। यूरेनस के 27 ज्ञात चंद्रमा हैं जिनमें टाइटेनिया और ओबेरॉन क्रमशः सबसे बड़ा और दूसरा सबसे बड़ा चंद्रमा है। डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं ने खुलासा किया है कि अगर उनके आउटर शेल से गर्मी निकलती है तो दोनों पर महासागर मौजूद हो सकता है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/32h8QDk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...