साइप्रस नेफर्टिटी के शासनकाल के गहने कांस्य युग के दो मकबरों के भीतर से खोजे गए हैं, जो साइप्रस में 3000 सालों से छिपे हुए थे। जड़े हुए रत्नों के साथ कमल के फूल के आकार का एक ठोस सोने का पेंडेंट साइट पर पाए गए खजानों में से एक है। यह 18वें राजवंश की प्राचीन मिस्र की रानी के गहनों के समान है। पुरातत्वविदों का कहना है कि यह खोज और अन्य आभूषण साइप्रस में मिस्र के साथ गहन व्यापार की कहानी बताते हैं। यह 2018 में छोटे भूमध्यसागरीय द्वीप पर खोजे गए दो मकबरों में से एक है। हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ गोथेनबर्ग के पुरातत्वविदों ने इसके अंदर खजाने की खोज की है। भव्य गहनों के साथ टीम ने 155 व्यक्तियों के अवशेष और दो कब्रों में संयुक्त रूप से 500 वस्तुओं की एक टुकड़ी का भी खुलासा किया है। दोनों संरचनाओं का इस्तेमाल सैकड़ों सालों तक लगभग 1500 से 1350 ईसा पूर्व तक किया गया था। 2010 से काम कर रही टीमइसमें कंकाल और अंतिम संस्कार की वस्तुओं को एक-दूसरे के ऊपर रखा गया था। कंकालों में से एक पांच साल के बच्चे का था, जिसे भारी मात्रा में गहनों के साथ दफनाया गया था। इसमें सोने का एक टियारा और हार भी शामिल था। यह बच्चा संभवतः किसी कुलीन परिवार का हिस्सा था। टीम इस साइट पर 2010 से काम कर रही है लेकिन दोनों मकबरों की खोज उन्होंने तीन साल पहले ही की थी। मकबरों में बने हुए हैं अंडरग्राउंड चैंबरमकबरों में अंडरग्राउंड चेंबर बने हुए हैं और प्रत्येक में बड़ी संख्या में मानव कंकाल पाए गए हैं। पुरातत्वविदों ने एक बयान में कहा कि चार सालों तक खोज के प्रबंधन के लिए बहुत ही नाजुक काम की आवश्यकता थी। क्योंकि नमकीन मिट्टी में 3000 से अधिक सालों के बाद हड्डियां बेहद नाजुक हो जाती हैं। एक बार जब टीम अवशेषों और कलाकृतियों की छानबीन करने में सक्षम हो गई तो उन्होंने सैकड़ों कंकालों और खजाने का खुलासा किया।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3EfUm4N
via IFTTT
No comments:
Post a Comment