Thursday, 21 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

मोरक्को में वैज्ञानिकों को कुछ ऐसे जीवाश्म मिले हैं जो अब तक अनसुलझे सवालों के जवाब दे सकते हैं। एक स्टडी के मुताबिक मोरक्को में स्टारफिश के 48 करोड़ साल पुराने जीवाश्म पाए गए हैं जिससे इनमें इनके पूर्वजों से लेकर आज तक हुए विकास की कड़ी को जोड़ना मुमकिन हो सकता है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स के मुताबिक ये स्टारफिश के सबसे पुराने जीवाश्म हैं। इस खोज की मदद से इस रोचक जीव की संरचना से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। (तस्वीर: यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज)

Oldest Starfish Fossil: मोरक्को में वैज्ञानिकों को स्टारफिश के अब तक के सबसे पुराने जीवाश्म मिले हैं। ये जीवाश्म 48 करोड़ साल पुराने हैं और इनसे इस खास जीव के बारे में कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं।


दुनिया की सबसे पुरानी स्टारफिश के जीवाश्म मिले, 48 करोड़ साल पहले भी क्यों होती थीं पांच बाहें? मिलेंगे कई जवाब

मोरक्को में वैज्ञानिकों को कुछ ऐसे जीवाश्म मिले हैं जो अब तक अनसुलझे सवालों के जवाब दे सकते हैं। एक स्टडी के मुताबिक मोरक्को में स्टारफिश के 48 करोड़ साल पुराने जीवाश्म पाए गए हैं जिससे इनमें इनके पूर्वजों से लेकर आज तक हुए विकास की कड़ी को जोड़ना मुमकिन हो सकता है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स के मुताबिक ये स्टारफिश के सबसे पुराने जीवाश्म हैं। इस खोज की मदद से इस रोचक जीव की संरचना से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। (तस्वीर: यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज)



जटिल है इसकी संरचना
जटिल है इसकी संरचना

ये जीवाश्म जिस काल के हैं उसे ऑर्डोवीशियन जैवविविधता इवेंट कहा जाता है जब अचानक जीवन का विकास होने लगा था। इससे पहले के जीवाश्म 43 करोड़ साल पुराने थे। वैज्ञानिक रूप से

Cantabrigiaster fezouataensis

कही जाने वाली इस प्रजाति की डिजाइन काफी जटिल है। इसकी बाहों में पंखों के निशान आज भी मौजूद हैं। इसकी मदद से इसकी शारीरिक संरचना को बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा। (फोटो: द रॉयल सोसायटी)



आज की स्टारफिश सबसे मॉडर्न
आज की स्टारफिश सबसे मॉडर्न

यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के पेलियोइकॉलजिस्ट ऐरन हंटर का कहना है कि इस प्रजाति के पूर्वजों के साथ इसका लिंक जोड़ने के लिए यह खोज बेहद उत्साहजनक है। आज जो स्टारफिश पाई जाती है वह बेहद मॉडर्न है। रिसर्चर्स के मुताबिक पुराने जीवाश्म में आज की तुलना में 60% फीचर्स कम हैं। यह आज की स्टारफिश और सी लिली का हाइब्रिड लगता है। (फोटो: द रॉयल सोसायटी)



कई सवालों के जवाब मुमकिन
कई सवालों के जवाब मुमकिन

इस रिसर्च के लिए स्टारफिश जैसे सैकड़ों जीवों को स्टडी किया गया। यह देखा जा रहा था कि जीवाश्म कैसे आज की इकाइनोडर्म फैमिले से संबंधित हो सकता है जिसमें सी कूक्यूंबर और स्टारफिश आते हैं। मॉडर्न प्रजातियों की तरह इसमें पांच उंगलियों जैसा आकार है लेकिन ज्यादा चौड़े। रिसर्चर्स यह जानना चाहते हैं कि स्टारफिश में पांच बाहें क्यों होती हैं। पुराने जीवाश्म मिलने से इस तरह के सवालों के जवाब मिल सकते हैं।





from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3iylPV8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...