Thursday, 21 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन आने वाले दिनों में दो विशाल के करीब से गुजरने वाले हैं। ये दोनों अमेरिका की एंपायर स्टेट बिल्डिंग के बराबर हैं। NASA के सेंटर फॉर नियर ऑब्जेक्ट स्टडीज के मुताबिक इस शनिवार को ये दोनों ऐस्टरॉइड्स सुरक्षित दूरी से निकल जाएंगे। ये दोनों सुरक्षित दूरी से गुजर जाएंगे। इनके कारण धरती को किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं है। पहला ऐस्टरॉइड 2020P 23 जनवरी यानी शनिवार को धरती से 43 लाख मील दूर से निकल जाएगा। यह चौड़ाई में करीब 370 मीटर है और इसकी गति 18,700 मील प्रति घंटा रहने की संभावना है। वहीं, दूसरा ऐस्टरॉइड 2010 JE87 है जो आने वाले सोमवार यानी 25 जनवरी को धरती के करीब से गुजरेगा। इसकी दूरी 37 लाख मील होगी। यह ऐस्टरॉइड 430 मीटर का है। धरती को कितना नुकसान? वायुमंडल में दाखिल होने के साथ ही आसमानी चट्टानें टूटकर जल जाती हैं और कभी-कभी उल्कापिंड की शक्ल में धरती से दिखाई देती हैं। ज्यादा बड़ा आकार होने पर यह धरती को नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन छोटे टुकड़ों से ज्यादा खतरा नहीं होता। वहीं, आमतौर पर ये सागरों में गिरते हैं क्योंकि धरती का ज्यादातर हिस्से पर पानी ही मौजूद है। अगर किसी तेज रफ्तार स्पेस ऑब्जेक्ट के धरती से 46.5 लाख मील से करीब आने की संभावना होती है तो उसे स्पेस ऑर्गनाइजेशन्स खतरनाक मानते हैं। NASA का Sentry सिस्टम ऐसे खतरों पर पहले से ही नजर रखता है। इसमें आने वाले 100 सालों के लिए फिलहाल 22 ऐसे ऐस्टरॉइड्स हैं जिनके पृथ्वी से टकराने की थोड़ी सी भी संभावना है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3iFP6NR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...