मॉस्को यूक्रेन के शहर खारकिव में बृहस्पतिवार को एक निजी नर्सिंग होम में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दो मंजिला इमारत में आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। ‘इंटरफैक्स’ समाचार एजेंसी ने खारकिव पुलिस के हवाले से बताया कि नर्सिंग होम के मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार यह आग दोपहर बाद दूसरे फ्लोर पर लगी। बताया जा रहा है कि जब आग लगी उस समय इमारत में करीब 33 लोग मौजूद थे। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें दूसरी मंजिल से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है और दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आंतरिक मामलों की मंत्री को इस घटना की पूरी जांच के निर्देश दिए हैं। यूक्रेन के प्रोसीक्यूटर ने कहा कि अधिकारियों ने आपराधिक जांच शुरू भी कर दी है और शुरुआती जांच से ऐसा लग रहा है कि किसी हीटिंग डिवाइस को सही से हैंडल ना करने की लापरवाही से ये आग लगी है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3c0ybV2
via IFTTT
No comments:
Post a Comment