वॉशिंगटन अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के बुधवार को शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले हथियारबंद लोगों की ओर से हिंसा की आशंका और अन्य खतरों के संबंध में अनेक रिपोर्टों के मद्देनजर सप्ताह के अंत पर अमेरिका की राजधानी की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। वॉशिंगटन डीसी की सुरक्षा में 25 हजार अमेरिकी जवान तैनात किए गए हैं जो अफगानिस्तान, सीरिया और इराक में तैनात कुल अमेरिकी सैनिकों का 5 गुना हैं। बीते कुछ दिन से अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों को सूचनाएं मिल रही हैं कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले हिंसा हो सकती है। हजारों पुलिस कर्मियों और सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों के साथ-साथ नैशनल गार्ड के 25,000 से अधिक जवानों को यहां तैनात किया गया है। अमेरिकी संसद भवन कैपिटल के इर्दगिर्द के इलाके, पेनसिल्वेनिया ऐवेन्यू और वाइट हाउस के आसपास का बड़ा हिस्सा आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। वॉशिंगटन डीसी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया इन स्थानों पर 8 फुट ऊंचे अवरोधक लगा दिए गए हैं। पूरा शहर हाई अलर्ट पर है। वॉशिंगटन डीसी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। वहीं, राज्यों के संसद भवनों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा अधिकारी 6 जनवरी को अमेरिकी संसद भवन पर हुए भीड़ के हिंसक हमले जैसी घटना को दोबारा होने से रोकने के लिए पूरी तरह अलर्ट हैं। वॉशिंगटन डीसी के मेयर मुरियल बाउजर ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया, ‘पुलिस विभाग संघीय कानून प्रवर्तन सहयोगियों और अमेरिकी सेना के साथ मिलकर काम कर रहा है। किसी भी हमले की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।’ एफबीआई ने अपने आंतरिक बुलेटिन में वॉशिंगटन डीसी और सभी 50 राज्यों के संसद भवनों में हिंसा की आशंका जताई है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3o5mVsZ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment