Monday, 18 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

पाकिस्‍तान के विवादित मुफ्ती अब्‍दुल कवी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। मुफ्ती अब्‍दुल कव‍ि ने अपने बेटी की उम्र की पाकिस्‍तानी टिकटॉक स्‍टार हारिम शाह पर 'अश्‍लील' टिप्‍पणियां कर दीं। इसके बाद गुस्‍से से तमतमाईं हारिम शाह ने मुफ्ती अब्‍दुल कवि को थप्‍पड़ जड़ दिया। हारिम शाह के मुफ्ती को थप्‍पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पाकिस्‍तान की सबसे ज्‍यादा फॉलो की जाने वाली टिकटॉक स्‍टार में शामिल हारिम शाह मुफ्ती कवि को थप्‍पण मारतीं दिख रही हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला.....

Hareem Shah Slaps Mufti Qavi: पाकिस्‍तानी टिकटॉक स्‍टार हारिम शाह और मुफ्ती अब्‍दुल कव‍ि का एक और वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस वीडियो में हारिम शाह मुफ्ती को जोरदार तमाचा मारती नजर आ रही हैं।


Watch: पाकिस्‍तानी मुफ्ती ने की 'नीच' हरकत, टिकटॉक स्‍टार हारिम शाह ने जड़ा थप्‍पड़, विडियो वायरल

पाकिस्‍तान के विवादित मुफ्ती अब्‍दुल कवी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। मुफ्ती अब्‍दुल कव‍ि ने अपने बेटी की उम्र की पाकिस्‍तानी टिकटॉक स्‍टार हारिम शाह पर 'अश्‍लील' टिप्‍पणियां कर दीं। इसके बाद गुस्‍से से तमतमाईं हारिम शाह ने मुफ्ती अब्‍दुल कवि को थप्‍पड़ जड़ दिया। हारिम शाह के मुफ्ती को थप्‍पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पाकिस्‍तान की सबसे ज्‍यादा फॉलो की जाने वाली टिकटॉक स्‍टार में शामिल हारिम शाह मुफ्ती कवि को थप्‍पण मारतीं दिख रही हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला.....



टिकटॉक स्‍टार हारिम ने मुफ्ती कव‍ि जड़ा जोरदार थप्‍पड़
टिकटॉक स्‍टार हारिम ने मुफ्ती कव‍ि जड़ा जोरदार थप्‍पड़

एक टीवी चैनल से बातचीत में टिकटॉक स्‍टार हारिम शाह ने कहा कि उन्‍होंने अपना आपा खो देने के बाद अपने 'मित्र' को थप्‍पण मार दिया। हारिम शाह ने कहा, 'मुफ्ती अब्‍दुल कवि ने लंपट तरीके से बात की और हमने उनकी बातचीत को रेकॉर्ड कर लिया।' उन्‍होंने कहा कि वीडियो में लाल कपड़ों में वही नजर आ रही हैं और मुफ्ती कवि को थप्‍पण मारने का उन्‍हें कोई अफसोस नहीं है। हारिम ने कहा, 'मुझे कोई पछतावा नहीं है। यदि उनके जैसे आदमी को दंडित किया जाए तो पाकिस्‍तान में कोई बलात्‍कार नहीं होगा।' घटना के समय मुफ्ती अपने बेड पर बैठे हुए थे और उन्‍हें अचानक हुए इस हमले से संभलने का भी मौका नहीं मिला। पाकिस्‍तानी मुफ्ती एक अन्‍य सोशल मीडिया स्‍टार कंद‍ील बलोच के साथ संबंध को लेकर भी विवादों में रहे थे। कंद‍िल की बाद में हत्‍या कर दी गई थी।



​हारिम को कंद‍ील बलोच से सीख लेने की सलाह दे रहे लोग
​हारिम को कंद‍ील बलोच से सीख लेने की सलाह दे रहे लोग

उधर, मुफ्ती ने हारिम शाह के आरोपों को खारिज कर दिया है और वह चाय पी रहे थे और हारिम शाह ने उन्‍हें तमाचा मार दिया। मुफ्ती ने कहा, 'हारिम शाह के साथ एक महिला भी थी। हारिम शाह ने मुझे मारा और दूसरी महिला ने वीडियो बना लिया। इसके बाद हारिम शाह और वह महिला दोनों ही चले गए।' मुफ्ती ने कहा कि उन्‍हें हारिम ने क्‍यों तमाचा मारा, इसकी जानकारी नहीं है। तमाचा मारने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में काफी शेयर किया जा रहा है। कई पाकिस्‍तानी जहां हारिम शाह के तमाचा मारने की तारीफ कर रहे हैं, वहीं पर कई ऐसे भी जो हारिम शाह की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। कई लोग कंदिल बलोच प्रकरण के बाद हारिम शाह को मुफ्ती से दूर रहने की सलाह भी दे रहे हैं।



​हारिम को शहजादी बुलाते हैं मुफ्ती, शादी का दिया था ऑफर
​हारिम को शहजादी बुलाते हैं मुफ्ती, शादी का दिया था ऑफर

मुफ्ती अब्‍दुल कवि हारिम शाह को शहजादी बुलाते हैं और उन्‍हें एक बार तो शादी का ऑफर भी दिया था। एक वीडियो में तो मुफ्ती उनसे अश्‍लील बातें करते हैं जिसके बाद हारिम शाह ने उन्‍हें झाड़ लगाई थी। मुफ्ती अब्दुल कवि ने एक इंटरव्यू में कहा कि ऐल्कोहॉल को मिनरल्स, जैसे कि स्पिरिट, पेट्रोकेमिकल्स और अन्य तत्वों से बनाया जाता है, लिहाजा इसे हलाल की संज्ञा दी जानी चाहिए। जियो न्यूज के मुताबिक मुफ्ती ने कहा, 'यह सऊदी के उलेमा की राय है। मैं अपनी दूंगा। मैं यह कहना चाहूंगा कि ऐल्कोहॉल मिनरल्स से बनते हैं जैसे कि स्पिरिट, पेट्रोल और अन्य तत्व से, अगर इसका इस्तेमाल कपड़े या अन्य चीजों पर हो सकता है तो यह उनको अशुद्ध नहीं करता। अब इस मामले पर शरिया क्या कहता है,अगर शराब में ऐसे तत्व 100 फीसदी हैं तो ये हलाल हैं इस पर फैसला पूरे विचार के बाद ही लिया जाएगा।'



​इमरान का वीडियो वायरल करने की धमकी दे चुकी हैं हारिम शाह
​इमरान का वीडियो वायरल करने की धमकी दे चुकी हैं हारिम शाह

इससे पहले हारिम शेख ने स‍नसनीखेज आरोप लगाया था कि पाकिस्‍तानी मंत्री शेख रशीद उन्‍हें अश्‍लील मेसेज भेजते हैं। हरीम शाह ने अपने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें पाक के रेल मंत्री उनसे बात करते नजर आ रहे हैं। इस विडियो चैट में कथित तौर पर अश्लील बातें करने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, बाद में हरीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से विडियो हटा लिया और कहा कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। विवादित विडियो में हरीम शाह के साथ उनकी एक दोस्त भी थीं और दोनों शेख रशीद के साथ चैट करती नजर आ रही थीं। इस वीडियो के बाद काफी विवाद हुआ जिसके बाद हारिम शाह ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को भी घसीटते हुए उनका भी विडियो जारी करने की धमकी दी थी। हरीम शाह ने ट्वीट किया, 'पीटीआई वाले फजूल की बकवास गालियां बककर गुस्सा न दिलाएं। यह न हो कि खान साहब कि भी विडियो लगा लूं।'





from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/38UnJMD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...