Thursday, 21 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

जकार्ता कुछ दिन पहले ही विनाशकारी भूकंप झेलने वाले में गुरुवार को एक बार फिर रिक्टर स्केल पर करीब 7 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल इसके कारण जान के नुकसान की जानकारी नहीं है और सुनामी की चेतावनी भी नहीं दी गई है। कुछ दिन पहले इंडोनेशिया में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप ने करीब 100 लोगों की जान ले ली थी। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8 यूरोपियन मेडिटरेनियन सीज्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक इस इस भूकंप का केंद्र जमीन से 122 किमी नीचे था। पहले जानकारी दी गई थी कि इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 थी जिसे बाद में 6.8 बताया गया। इंडोनेशिया के केपुलॉन तलॉड में दोपहर को यह भूकंप आया। इसे फिलिपींस के डॉन्डागुटेन में भी महसूस किया गया। वहीं, अमेरिका के पूर्वी तट पर भी इसका असर महसूस किए जाने की भी खबर है। कुछ दिन पहले ही इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर आधी रात के बाद आये तेज भूकंप में करीब 100 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। भूकंप के बाद हुए भूस्खलन की वजह से हजारों लोगों को रात के अंधेरे में अपना घर छोड़ना पड़ा। रिंग ऑफ फायर में आता है इंडोनेशिया इंडोनेशिया Ring of Fire पर आता है। यह एक ऐसा सीज्मिक जोन है जो कैलिफोर्निया के सैन ऐंड्रियस फॉल्ट और वॉशिंगटन स्टेट के माउट सेंट हेलेन्स के बीच आता है। इस रिंग के पश्चिम में Alpide Belt है। यहां रिंग के बाद सबसे ज्यादा सीज्मिक ऐक्टिविटी होती है। रिंग और आल्पाइड के क्षेत्र में करीब 11,700 साल में आइस एज के बाद से 95% भूकंप आए हैं। इस सदी के 6 सबसे बड़े भूकंप में से 4 यहां आए हैं। जिन 10 भूकंप में सबसे ज्यादा जानें दुनियाभर में गई हैं, उनमें से 3 इंडोनेशिया ने झेले हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/392nOOs
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...