Thursday, 21 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडेन ने बुधवार को शपथ ली। उनका शपथग्रहण समारोह कई ऐतिहासिक पलों का गवाह बना। इसी में से एक पल रहा 22 साल की के नाम। अमांडा राष्ट्रपति के शपथग्रहण में कविता पढ़ने वाली सब कम उम्र की शख्स बनीं। उन्होंने अपनी कविता 'द हिल वी क्लाइंब' के जरिए एकजुटता का संदेश दिया है। अमांडा ने अपनी कविता की शुरुआत में कहा, 'जब दिन ढलता है तो हम खुद से सवाल करते हैं कि हम कभी न खत्‍म होने वाली छाया से कहां पर प्रकाश हासिल कर सकते हैं।' युवा क‍वयित्री ने अमेरिकी संसद कैपिटल ह‍िल में पिछले दिनों हुई हिंसा का भी जिक्र किया। गॉर्मन लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस, बोस्टन के सिंफनी हॉल और एंपायर एस्टेट बिल्डिंग के ऑब्जर्वेशन में कविता पढ़ चुकी हैं। यहां देखें अमांडा की पूरी कविता- उन्‍होंने कहा, 'हमने एक ताकत को देखी जो हमारे देश को साझा करने की बजाय नष्‍ट कर देगी। यह प्रयास काफी हद तक सफल हो गया था लेकिन लोक‍तंत्र में चीजों में देरी हो सकती है लेकिन उसे हमेशा के लिए हराया नहीं जा सकता है।' अपनी कविता में अमांडा ने खुद को एक अश्‍वेत लड़की करार दिया जिसे उसकी मां ने पाला है। उन्‍होंने कहा कि मैं इस देश में राष्‍ट्रपति बनने का भी सपना देख सकती हूं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3o6lkTo
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...