Thursday, 21 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

काठमांडू नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने की खुराकों की आपूर्ति करने के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। इससे पहले नेपाल के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मामलों के मंत्री ने बताया था कि भारत अनुदान सहायता के तौर पर पड़ोसी देश को कोविड-19 टीके की 10 लाख खुराक उपलब्ध कराएगा। गौरतलब है कि भारत नेपाल की मदद ऐसे वक्त में कर रहा जब कई महीनों से दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर संबंधों में खटास आई है। केपी शर्मा ओली ने ट्वीट कर पीएम मोदी और भारत सरकार को नेपाल को 10 लाख कोविड वैक्सीन की खुराकें देने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत ऐसे वक्त में नेपाल की मदद कर रहा है जब वह खुद अपने देश में लोगों को वैक्सिनेट कर रहा है। उन्होंने 'दोस्ताना पड़ोसी' के इस कदम की सराहना की है। भारत देगा 10 लाख खुराकें इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री हृदयेश त्रिपाठी ने बताया था कि भारत ने अनुदान सहायता के तहत नेपाल को कोविड-19 टीके की 10 लाख खुराक उपलब्ध कराई है। मंत्री के मुताबिक पहले चरण में टीका कोरोना वायरस के खिलाफ अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों, कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों को लगाया जाएगा। नेपाल ने पिछले हफ्ते सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड टीके के इस्तेमाल को लेकर सशर्त इजाजत दे दी थी। त्रिपाठी ने अनुदान सहायता के लिये भारत का शुक्रिया अदा किया और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में नेपाल की जरूरत के मुताबिक और टीकों की खरीद में भी उसे पड़ोसी देश से मदद मिलेगी। नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,68, 310 है जबकि यहां 1975 लोग महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। 6 देशों की मदद करेगा भारत भारत ने मंगलवार को कहा था कि वह भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यामांर और सेशल्स को बुधवार से अनुदान सहायता के तौर पर कोविड-19 के टीके भेजेगा जबकि श्रीलंका, अफगानिस्तान और मॉरीशस के लिये जरूरी नियामक मंजूरी मिलने के बाद आपूर्ति शुरू की जाएगी। भारत की 'पड़ोसी प्रथम' नीति के तहत अनुदान सहायता के तौर पर कोविड-19 टीका प्राप्त करने वाले भूटान और मालदीव पहले राष्ट्र बने।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3o2n5kM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...