Thursday, 14 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

इस्‍लामाबाद पाकिस्‍तान के वजीरिस्‍तान प्रांत में सेना और विद्रोहियों के बीच भीषण मुठभेड़ में तीन सैनिक मारे गए हैं। इस इलाके में पाकिस्‍तानी सेना को तीन दिन के अंदर दूसरी बार अपने जवान खोने पड़े हैं। उधर, जम्‍मू-कश्‍मीर में लगाातार संघर्ष विराम का उल्‍लंघन करके गोले बरसा रही पाकिस्‍तानी सेना को भारतीय जवानों के मुंहतोड़ कार्रवाई का सामना करना पड़ा। इसमें पाकिस्‍तानी सेना के एक जवान की मौत हो गई। पाकिस्‍तानी सेना ने एक बयान जारी करके बताया कि उत्‍तरी वजीरिस्‍तान के कबायली इलाके में विद्रोहियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान मारे गए हैं। सेना ने कहा कि पहली घटना में खुफिया सूचना के आधार पर पाकिस्‍तानी सैनिकों ने उत्‍तरी वजीरिस्‍तान में दो ऑपरेशन चलाया जिसमें दो संदिग्‍ध विद्रोही मारे गए। इस दौरान विद्रोहियों ने जोरदार गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें 3 सैनिक मारे गए। विद्रोहियों को पकड़ने के लिए सेना ने तलाशी अभियान शुरू डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक अभी दो दिन पहले ही उत्‍तरी वजीरिस्‍तान के स्पिनवाम इलाके में एक सुरक्षा चौकी पर विद्रोहियों ने धावा बोल दिया था जिसमें दो सैनिक मारे गए थे और एक घायल हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि भारी हथियारों से लैस विद्रोहियों ने मंगलवार की रात को हमला कर दिया और दोनों ही पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। सेना ने बताया कि विद्रोहियों को पकड़ने के लिए सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच जम्‍मू-कश्‍मीर में लगातार गोलाबारी करके उकसावे की कार्रवाई को अंजाम दे रही पाकिस्‍तानी सेना को भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस कार्रवाई में एक पाकिस्‍तानी सैनिक मारा गया है। पाकिस्‍तानी सेना ने बताया कि एलओसी के देवा सेक्‍टर में पाक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। मारे गए पाकिस्‍तानी जवान की पहचान गुजार खान के रूप में की गई है। बलूचिस्तान प्रांत में उग्रवादियों ने 14 जवान मारे अभी कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में उग्रवादियों ने पाकिस्तानी अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा में जा रहे पाकिस्तानी तेल एवं गैस कर्मचारियों के काफिले पर हमला किया, जिसमें 14 जवान मारे गए। पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों के इस हमले में पाकिस्तानी ऑयल एंड गैस डिवलपमेंट कंपनी के सात कर्मचारी मारे गए। इसके अलावा काफिले की सुरक्षा कर रही पाकिस्तान फ्रंटियर कोर के 6 सैनिकों की भी मौत हो गई।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/35FpR8Y
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...