प्रिटोरिया दक्षिण अफ्रीका में सोकर उठे एक कपल की उस समय नींद उड़ गई जब उसने शेरों के एक परिवार को अपने घर के बाहर बैठा देखा। होइडस्प्रुट इलाके में डेविड डी बीअर और उनकी पत्नी मरिस्का जैसे ही सुबह सोकर उठे, उन्हें अपने दरवाजे पर 6 शेर बैठे दिखे। ये शेर उनके घर के बाहर आराम फरमा रहे थे। इन शेरों को देखकर डेविड और मरिस्का के होश उड़ गए। डेविड और मरिस्का को देखकर शेरों पर पहले कोई असर नहीं हुआ लेकिन बाद में वे उठ गए और इधर-उधर घूमने लगे। इसके बाद वे होइडस्प्रुट इलाके के जंगल की ओर चले गए। दवोन कंस्ट्रक्शन के मालिक डेविड ने कहा कि वह और उनकी पत्नी मरिस्का अपने पिता के घर पर आए थे जिसे बेचा जाना था। इस दौरान सुबह उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब उन्होंने देखा कि शेरों ने घर पर कब्जा कर लिया है। 'घर के लिए इससे बढ़िया गार्ड क्या हो सकता है' इस पूरी घटना का वीडियो डेविड ने अपने फेसबुक पोस्ट में डाल दिया जिसे सोशल मीडिया में काफी शेयर किया जा रहा है। एक यूजर रोस गोल्डवर्दी ने इस वीडियो पर कॉमेंट किया, 'हमें एक इस तरह के गार्डेन की जरूरत है। शानदार जानवर।' एक अन्य यूजर शेली ने लिखा कि घर के लिए इससे बढ़िया गार्ड क्या हो सकता है। ये खुद ही खा सकते हैं और उन्हें रखने पर कोई खर्च नहीं करना होगा। यही नहीं इनके रहने पर घर में चोरी का भी डर नहीं रहेगा। यह प्रॉपर्टी लीडवुड बिग गेम इस्टेट में है जहां घरों की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है। यहां मौजूद लोगों का कहना है कि करीब 5500 हेक्टेयर के इस इलाके में शेर क्रूगर नैशनल पार्क और ब्लायडे नदी घाटी के बीच हर जगह आसानी से घूमते रहते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब काफी पंसद किया जा रहा है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3sryhuv
via IFTTT
No comments:
Post a Comment