Wednesday, 20 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन अमेरिका ने नवंबर 2020 में देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव कर लिया था और बुधवार को डेमोक्रैट जो बाइडेन (Joe Biden) शपथ लेने के लिए तैयार हैं। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भारी मन से वाइट हाउस से विदाई लेने जा रहे हैं। ट्रंप का कार्यकाल जितना विवादित रहा उतना शायद ही किसी अमेरिकी राष्ट्रपति का रहा हो। बेतुके बयानों से लेकर हैरान कर देने वाले फैसलों तक और चलते-चलते दूसरी बार महाभियोग झेलने वाले राष्ट्रपति बनने तक डोनाल्ड ट्रंप को उनके इस अजीबो-गरीब कार्यकाल के लिए जरूर याद रखा जाएगा। साल 2017 25 जनवरी: ट्रंप ने दक्षिणी अमेरिका में मेक्सिको के साथ सीमा पर दीवार बनाने का निर्देश दिया। 27 जनवरी: ट्रंप ने सात मुस्लिम-बहुसंख्यक देशों- ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन से देश में एंट्री पर बैन लगा दिया। 1 जून: ट्रंप ने पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकलने का ऐलान किया। 28 जुलाई: ओबामा केयर को पलटने में असफल रही सीनेट 6 दिसंबर: ट्रंप प्रशासन ने यरूशलम को इजरायल की राजधानी माना साल 2018 8 मई: अमेरिका ने ईरान के साथ परमाणु समझौता तोड़ा 15 जून: चीन के साथ ट्रंप ने छेड़ दिया व्यापार-युद्ध साल 2019 30 जून: उत्तर कोरिया में कदम रखने वाले पहले अमेरिकी नेता बने ट्रंप सितंबर: बेरोजगारी 50 साल में पहली बार 3.5% पर पहुंची 18 दिसंबर: ट्रंप पर सत्ता के गलत इस्तेमाल के लिए लगा महाभियोग साल 2019 31 जनवरी: अमेरिका ने चीन से आने वाले गैर-अमेरिकी यात्रियों की एंट्री बैन की 25 मई: अश्वेत जॉर्ज फ्लॉएड की गिरफ्तारी के तौरान मौत से देश भर में हुए विरोध प्रदर्शन 2 अक्टूबर: ट्रंप कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए 3 नवंबर: अमेरिका ने जो बाइडेन को नए राष्ट्रपति के रूप में चुना साल 2021 6 जनवरी: ट्रंप ने अपने समर्थकों से कांग्रेस तक मार्च कर लड़ाई लड़ने को कहा 13 जनवरी: ट्रंप दूसरी बार महाभियोग का सामना करने वाले पहले राष्ट्रपति बने


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3p2e4JL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...