बगदाद इराक की राजधानी के एक व्यवसायिक इलाके में दो आत्मघाती बम धमाके में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है और 73 अन्य घायल हो गए हैं। इराकी सेना ने कहा कि दो हमलावरों ने अपनी विस्फोटकों से भरी जैकेट को मध्य बगदाद के भीड़ से भरे तयरान चौक पर उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि मारे जाने वालों की तादाद और बढ़ सकती है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गए हैं। इराक में काफी समय से शांति थी लेकिन इन हमलों ने माहौल को फिर से गरमा दिया है। इराक में बहुत दिनों बाद कोई आत्मघाती हमला हुआ है। इससे पहले जून 2019 में इस तरह के आत्मघाती हमले हुए थे जिसमें कई लोग मारे गए थे। इस हमले की अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले आतंकी संगठन आईएस इराक में हमले करता रहा है। इस बाजार में कपड़े बेचे जाते थे। वर्ष 2003 में अमेरिका के आने के बाद भड़की हिंसा इन दिनों शांत चल रही थी। मिलिशिया के लोग इन दिनों अमेरिकी सुरक्षा बलों को रॉकेट और मोर्टार से निशाना बनाते रहते हैं। हालांकि ईरान समर्थक गुटों के साथ अनौपचारिक समझौते के बाद ये हमले कम हो गए हैं। इस ताजा हमले से सुरक्षा चिंता एक बार फिर से बढ़ गई है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3o4GOQO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment