Thursday, 21 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

व्‍लादिमीर पुतिन के कट्टर राजनीतिक विरोधी और हाल ही में जहरखुरानी के शिकार हुए अलेक्‍सी नावलनी ने दावा किया है कि रूस के राष्‍ट्रपति के पास 100 अरब रुपये का घर है। यही नहीं पुतिन ने अपनी गर्लफ्रेंड्स पर सरकारी खजाने से जमकर पैसा बहा रहे हैं। नावलनी ने यह भी कहा कि पुतिन दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स हैं और अपनी 17 साल की बेटी को भी पैसा दे रहे हैं। नावलनी ने दावा किया कि पुतिन का काला सागर तट पर 100 अरब रुपये का महल है। इसके पोल डांस करने और कैस‍िनो की सुविधा है। नावलनी को हाल ही में कथित रूप से रूसी खुफिया एजेंसी एफएसबी के जहरखुरानी के शिकार हो गए थे। रूस लौटने के बाद उन्‍हें अरेस्‍ट कर लिया गया है।

Alexei Navalny Putin Palace रूस के राष्‍ट्रपति के 'महल' को लेकर उनके विरोधी एलेक्‍सी नावलनी ने बड़ा दावा किया है। उन्‍होंने कहा कि पुतिन सरकारी खजाने का पैसा अपनी गर्लफ्रेंड पर लुटा रहे हैं।


व्‍लादिमीर पुतिन के पास 100 अरब रुपये का महल, गर्लफ्रेंड पर लुटा रहे सरकारी खजाना: अलेक्‍सी नावलनी

व्‍लादिमीर पुतिन के कट्टर राजनीतिक विरोधी और हाल ही में जहरखुरानी के शिकार हुए अलेक्‍सी नावलनी ने दावा किया है कि रूस के राष्‍ट्रपति के पास 100 अरब रुपये का घर है। यही नहीं पुतिन ने अपनी गर्लफ्रेंड्स पर सरकारी खजाने से जमकर पैसा बहा रहे हैं। नावलनी ने यह भी कहा कि पुतिन दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स हैं और अपनी 17 साल की बेटी को भी पैसा दे रहे हैं। नावलनी ने दावा किया कि पुतिन का काला सागर तट पर 100 अरब रुपये का महल है। इसके पोल डांस करने और कैस‍िनो की सुविधा है। नावलनी को हाल ही में कथित रूप से रूसी खुफिया एजेंसी एफएसबी के जहरखुरानी के शिकार हो गए थे। रूस लौटने के बाद उन्‍हें अरेस्‍ट कर लिया गया है।



पुतिन की 'नौकरानी' के पास आया अकूत पैसा
पुतिन की 'नौकरानी' के पास आया अकूत पैसा

नावलनी ने बताया कि रूसी राष्‍ट्रपति जिन लोगों पर पैसा खर्च कर रहे हैं, उनमें उनकी कथित पार्टनर अलीना कबाएवा, पूर्व पत्‍नी स्‍वेतलाना शामिल हैं। स्‍वेतलाना के बारे में कहा जाता है कि वह पुतिन की 17 साल की बेटी की मां हैं। रूसी राजनीतिक कार्यकर्ता ने कहा कि पुतिन खुद को राजा समझते हैं और वह काफी धनी हैं। उन्‍होंने कहा कि पुतिन की जरूरतें काला सागर तट पर बने घर तक नहीं है। उन्‍होंने कहा कि पुतिन के घर सफाई करने वाली क्रिवोनोगिख कुछ समय पहले तक एक युवा लड़की थी लेकिन अब वह अविश्‍वसनीय तरीके से बहुत पैसे वाली हो गई है। कोई नहीं जानता है कि यह पैसा कहां से आया है। नावलनी ने कहा कि दरअसल, क्रिवोनोगिख ने पुतिन की बेटी को जन्‍म दिया है। अब उन्‍हें कई लग्‍जरी अपार्टमेंट मिले हैं। यही नहीं उन्‍हें रोसैया बैंक में 3 फीसदी हिस्‍सा दे द‍िया गया।



पुतिन की गर्लफ्रेंड हर साल कमाती हैं ₹75 करोड़
पुतिन की गर्लफ्रेंड हर साल कमाती हैं ₹75 करोड़

क्रिवोनोगिख के लिए 118 फुट का याच भी खरीदा गया है। उन्‍होंने कहा कि सामान्‍य महिला को इस योजना में हिस्‍सा नहीं मिल सकता है। उन्‍होंने कहा कि देश में दो करोड़ गरीब हैं लेकिन पुतिन अपनी गर्लफ्रेंड के लिए याच खरीद सकते हैं। नावलनी ने कहा कि कबायेवा पर चोरी का अरबों रुपये बर्बाद कर दिया गया। कबायेवा अब रूस के बड़े अखबारों और टीवी स्‍टेशनों को नियंत्रित करती हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि कबायेवा की आधिकारिक सैलरी 7.8 मिलियन पाउंड है। उन्‍होंने कहा कि अगर कबायेवा का पुतिन से संपर्क नहीं होता तो जिमनास्‍ट रहीं कबायेवा टीवी कंपनियों और अखबारों को नियंत्रित नहीं कर सकती थीं। नावलनी ने कहा कि कई सारे विवाह जीवन में आनंद ही नहीं लाते बल्कि समस्‍याएं भी लाते हैं। उन्‍होंने कहा क‍ि रूस की सरकारी गजप्रोम राष्‍ट्रीय खजाने से पुतिन की सास की मदद कर रही है।



​पुतिन के 100 अरब रुपये के महल में जानें क्‍या-क्‍या
​पुतिन के 100 अरब रुपये के महल में जानें क्‍या-क्‍या

नावलनी ने दावा किया कि पुतिन के 100 अरब रुपये के घर में एक स्ट्रिप क्‍लब, कैसिनो और थिएटर मौजूद है। इस घर में पुतिन के लिए बहुत आलीशान कमरे बने हुए हैं। इस इमारत की 3डी इमेज बहुत ही चौका देने वाली है। इस महल में डांस मैट, एक स्‍पा और एक थिएटर है। घर के बाहर अंगूर का बाग मौजूद है। नवलनी ने दावा किया है कि इस महल के अंदर एक चर्च भी है। ये तस्‍वीरें नवलनी के जांच का हिस्‍सा हैं। नवलनी ने अपने ब्‍लॉग में इस घर के बारे में सब जानकारी दी है। इस महल के बाहर हर तरफ अभेद्य बाड़ लगाई गई है। इसका अपना एक बंदरगाह है। इसकी अपनी सिक्‍यॉरिटी है और परमिट सिस्‍टम है। यह इलाका नो फ्लाई जोन में आता है। इस अपना बार्डर चेक प्‍वाइंट है। यह रूस के अंदर अपने आप में एक अलग राज्‍य है।



​'रूस की सबसे सुरक्षित और गुप्‍त जगह है पुतिन का महल'
​'रूस की सबसे सुरक्षित और गुप्‍त जगह है पुतिन का महल'

नवलनी का दावा है कि इस महल का स्‍वामित्‍व पुतिन के पास है। उन्‍होंने कहा कि इस पूरे महल की कीमत करीब 100 अरब रुपये है। इसे पुतिन के करीबी लोगों ने भ्रष्‍टाचार के जरिए बनाया है। उन्‍होंने कहा क‍ि एक कॉन्‍ट्रैक्‍टर ने फ्लोर प्‍लान को लीक कर दिया था। इसके बाद उन्‍होंने महल का 3डी मैप तैयार किया है। इसमें जिम, स्विमिंग पूल और जमीन के अंदर एक तहखाना भी है। पुतिन के आलोचक ने दावा किया कि यह महल पुतिन को घूस के रूप में दिया गया था। इस पूरे इलाके में बड़ी संख्‍या में रूसी सुरक्षा बल तैनात हैं। महल से तट तक एक सुरंग बनी हुई है। उन्‍होंने कहा कि यह पूरा इलाका रूस का सबसे रहस्‍यमय और सुरक्षा वाला है। यह अपने आप में एक शहर या गणराज्‍य के जैसा है।





from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3iwYqnb
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...