तोक्यो जापान में एक व्यक्ति को अपने घर की छत को छूना भारी पड़ गया और उसके ऊपर अचानक से बर्फ का पहाड़ टूट पड़ा। बर्फ का यह पहाड़ इतनी तेजी से गिरा कि ऐसा लगा जैसे किसी पहाड़ से हिमस्खलन हुआ हो। दरअसल, जापानी व्यक्ति के घर की छत पर बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई थी। जापानी व्यक्ति ने इसे एक बड़े से डंडे की मदद से हटाने का प्रयास किया। इस दौरान पूरी बर्फ भरभराकर अचानक से गिर गई। बर्फ के इस 'पहाड़' के गिरने की घटना जापान के अकिता इलाके की है। इस छत से इतनी ज्यादा बर्फ गिरी की, वह घर के बराबर ऊंचाई में हो गई। इस घटना का पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। एक मिनट के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग एक घर के बाहर खडे़ हैं। इनमें से एक व्यक्ति ने लंबे डंडे से छत पर पड़ी कई फुट मोटी बर्फ को हटाने का प्रयास किया। कई बार डंडे से मारने के बाद भी बर्फ नहीं टूट रही थी लेकिन व्यक्ति ने अपना प्रयास जारी रखा। इसी बीच व्यक्ति का प्रयास रंग लाया और पूरी बर्फ अचानक से घर के बाहर आ गिरी। इस वीडियो को अब तक सवा लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग बर्फ पर डंडे से वार करने वाले व्यक्ति के साथ सहानुभूति जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दुनियाभर में लोग यह सोच रहे हैं कि कितना गलत किया लेकिन अगर मैं भी रहता तो यही करता।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3bMYSwa
via IFTTT
No comments:
Post a Comment