तेहरान अमेरिका और इजरायल के साथ तनाव के बीच ईरान की सेना ने मंगलवार को ओमान की खाड़ी के तट पर युद्धाभ्यास की शुरुआत की। यहां के सरकारी टीवी चैनल ने यह जानकारी दी। अमेरिका की ओर से परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ाए गए दबाव से बढ़े तनाव के बाद ईरान की ओर से किए जाने वाले सैन्य अभ्यास की यह नई श्रृंखला है। खबरों के मुताबिक कमांडो टुकड़ियां और विमानों से युद्ध के मैदान में उतारे जाने वाले जवान इस वार्षिक अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। इनके साथ ही लड़ाकू विमान, हेलीकॉटर, सैन्य मालवाहक विमान भी युद्धाभ्यास का हिस्सा हैं। पूरे युद्धाभ्यास की निगरानी ईरान की नैशनल आर्मी के प्रमुख अब्दुल रहीम मोसावी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित जो बाइडन पर परमाणु करार को लेकर दबाव बनाने की रणनीति के तहत ईरान ने सैन्य तैयारियों को तेज किया है। इस समझौते से अमेरिका को निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलग कर लिया था। बाइडन ने कहा कि अमेरिका, ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए इस बहुपक्षीय समझौते में वापस आ सकता है। इससे पहले गत शनिवार को ईरान के अर्धसैनिक बल रिवल्यूशनरी गार्ड ने और गत बृहस्पतिवार को नौसेना ने युद्धाभ्यास किया था। इससे पहले ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने शुक्रवार को 'ग्रेट प्रोफेट 15' युद्धाभ्यास को अंजाम दिया था। इस दौरान रेगिस्तानी इलाके से मोबाइल लॉन्चर के जरिए दर्जनों मिसाइलों को एक साथ दागा गया। युद्धाभ्यास के दौरान ईरान ने दुश्मन पर बम बरसाने वाले आत्मघाती ड्रोन का भी दुनिया के सामने प्रदर्शन किया था। ईरान ने यह परीक्षण ऐसे समय पर किया है जब परमाणु हथियारों से लैस अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस निमित्ज इन दिनों हिंद महासागर में खड़ा है। अमेरिका के फॉक्स टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की एक लंबी दूरी की मिसाइल हिंद महासागर में एक व्यापारिक जहाज से मात्र 20 मील की दूरी पर गिरी। यही नहीं उस समय मात्र 100 मील की दूरी पर अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस निमित्ज भी मौजूद था। अमेरिकी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि ईरान अक्सर मिसाइल परीक्षण करता रहता है और इससे घबराने वाली बात नहीं है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/38Z0wJw
via IFTTT
No comments:
Post a Comment