Tuesday, 19 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटनअमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन आखिरकार देश की सत्ता संभालने के बस एक दिन दूर हैं। 20 जनवरी यानी बुधवार को देश की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में 46वें राष्ट्रपति के तौर पर पद की शपथ लेंगे। उनके साथ ही देश की पहली महिला और अश्वेत उपराष्ट्रपति के रूप में कमला हैरिस भी शपथ लेंगी। यूं तो यह कार्यक्रम हर साल ही चर्चित होता है, इस साल पूरी दुनिया की निगाहें कई वजहों से टिकी हैं। ऐसे में यह जानना भी अहम हो जाता है कि भारत में कैसे इस समारोह को देखा जा सकता है।
  1. कहां आयोजित होगा कार्यक्रम?अमेरिका में राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह को Inauguration कहा जाता है। यह वॉशिंगटन में स्थित संसद की यूएस कैपिटल इमारत में आयोजित किया जाता है। इस साल की थीम है 'अमेरिका यूनाइटेड।' इस साल की शुरुआत में 6 जनवरी को ही संसद की इमारत हिंसा की शिकार हो गई थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने संसद पर चढ़ाई कर दी थी जिसकी आलोचना पूरी दुनिया में की गई। इसका जिम्मेदार मानते हुए ट्रंप के खिलाफ महाभियोग भी लाया गया।
  2. कैसे देखा जा सकता है?इस साल कोरोना वायरस की वजह से बड़ी संख्या में लोगों को यह समारोह ऑनलाइन ही देखना होगा। इसका आयोजन बुधवार को दोपहर के 12 (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) किया जाएगा। इसे अमेरिका के हर बड़े टेलिविजन नेटवर्क और उनके सोशल मीडिया हैंडल्स पर देखा जा सकेगा जिनमें ABC, NBC, CBS, Fox, CNN, PBS, Telemundo, Univision और MSNBC शामिल हैं। इसे वाइट हाउस की आधिकारिक वेबसाइट और बाइडेन इनॉगरल कमिटी के यूट्यूब चैनल पर भी देखा सकेगा।
  3. इस बार क्या अलग?कोरोना वायरस की महामारी के चलते इस बार लोगों की भारी भीड़ यह कार्यक्रम देखने नहीं पहुंच सकेगी। यही नहीं, दो हफ्ते पहले हुई हिंसा के चलते सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। कैपिटल समेत राजधानी की दूसरी जगहों पर हमले की आशंका के चलते अलर्ट जारी है और यहां तक आने वाले रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं। संसद किले में तब्दील हो चुकी है।
  4. कार्यक्रम में क्या देखने को मिलेगा?बाइडेन और हैरिस अपने-अपने पद की शपथ लेंगे। वहीं, कार्यक्रम में हॉलिवुड स्टार जेनिफर लोपेज परफॉर्म करेंगी जबकि लेडी गागा राष्ट्रगान गाएंगी। बाइडेन देश को संबोधित करेंगे। हर साल होने वाले बॉल को 'सेलेब्रेटिंग अमेरिका' नाम के कार्यक्रम के रूप में प्रसारित किया जाएगा जिसमें बाइडेन और हैरिस अपने-अपने पार्टनर्स के साथ बॉल डांस करेंगे।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3p2bSSC
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...