Wednesday, 20 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन अमेरिका को उसका 46वां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है और पूरी दुनिया की निगाहें के शपथग्रहण समारोह पर टिकी हैं। ऐसा लाजमी भी है क्योंकि दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति का वेतन और भत्ते भी दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति को हर साल 400000 डॉलर (2,94,19,440 रुपये) बतौर वेतन मिलता है जो भारतीय राष्ट्रपति के वेतन की तुलना में लगभग 5 गुना ज्यादा है। वेतन के साथ कई भत्ते अमेरिकी राष्ट्रपति को वेतन के अलावा 17 तरह के अलग-अलग भत्ते भी दिए जाते हैं। उनको सालाना व्यय के रूप में 50000 डॉलर (3677430 रुपये), यात्रा व्यय के रूप में टैक्स रहित 100000 डॉलर (7354860 रुपये) और मनोरंजन भत्ते के तौर पर 19000 डॉलर (1397423 रुपये) भी दिया जाता है। इसके अलावा वर्तमान और पूर्व राष्ट्रपति को सुरक्षा और स्वास्थ्य बीमा, वॉर्डरोब बजट भी दिया जाता है। ट्रंप का हो रहा था 'घाटा' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सालाना वेतन उनकी बिजनेस से होने वाली पहले की आमदनी की तुलना में बहुत कम था। वहीं, अपने आखिरी भाषण में डोनाल्ड ट्रंप ने जाते-जाते चीन पर भी तंज कसा था और आने वाले प्रशासन को नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन का नाम लिए बिना शुभकामनाएं दीं जिससे उनकी टीस साफ झलकती दिखी। यही नहीं, उन्होंने अपने भाषण के आखिर में अपने समर्थकों से यह भी कहा- 'We will be back in some form' यानी हम वापस आएंगे किसी रूप में। जो बाइडेन नए राष्ट्रपति जोसेफ रॉबनेट बाइडेन जूनियरअमेरिका के नए राष्ट्रपति नवंबर में हुए चुनाव के बाद चुने गए थे। उनका जन्म 20 नवंबर, 1942 को पेंसिलविनिया राज्य के स्क्रैंटन में हुआ था। उनके पिता कैथोलिक आयरिश मूल के थे जिनका नाम जोसेफ रॉबनेट बाइडेन था, जबकि माता का नाम कैथरीन यूजीन फिननेगन था। जो बाइडेन कुल तीन भाई और एक बहन थे जिनमें जो सबसे बड़े थे। बाइडेन के पिता की माली हालत पहले अच्छी नहीं थी। बाद में जब उनके पिता कार सेल्समैन बने तब उनके घर की आर्थिक स्थिति बदली।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2M8CWRz
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...