Wednesday, 20 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में हारने के लंबे वक्त बाद तक ने हार स्वीकार नहीं की। वह दावा करते रहे कि जीत उन्हीं की हुई है और जो बाइडेन को मिले वोट फर्जी हैं। हालांकि, बुधवार को जो बाइडेन के शपथग्रहण समारोह से पहले ट्रंप फर्स्ट लेडी मेलानिया के साथ वाइट हाउस से निकल चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अब ट्रंप क्या करेंगे? रिपोर्ट्स की मानें तो फ्लोरिडा में पाम बीच के पास ट्रंप का मार-ए-लागो एस्टेट है और ट्रंप वाइट हाउस छोड़ने के बाद वहीं गए हैं। यही नहीं, ट्रंप के प्लान बी में किताबें लिखने से लेकर एक नया राजनीतिक संगठन बनाना तक शामिल है। नई पार्टी बनाएंगे ट्रंप? माना जा रहा है कि ट्रंप एक नया राजनीतिक संगठन 'पैट्रियट पार्टी' शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं। इसके जरिए वाइट हाउस से निकलने बावजूद वह अपने हाथ में ताकत बरकरार रखना चाहते हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक उन्होंने अपने आखिरी दिनों में इस बारे में अपने सहयोगियों से बात भी की है। दरअसल, ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की अंदरूनी कलह से तंग आ चुके हैं और उनके साथी भी उनका साथ छोड़ते दिख रहे हैं। हालांकि, ट्रंप महाभियोग का सामना कर रहे हैं और अगर सीनेट उन्हें दोषी मानती है तो वह फिर कभी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। कहां होगा नया ठिकाना? न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक ट्रंप के आखिरी दिनों में वाइट हाउस से निकले ट्रक वहीं जाते देखे गए हैं। राष्ट्रपति ने सितंबर 2019 में अपने कानूनी निवास को न्यूयॉर्क शहर के ट्रंप टावर से बदलकर मार-ए-लागो कर लिया था। राष्ट्रपति के तौर पर अपने चार सालों के कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने मार-ए-लागो में अच्छा खासा समय व्यतीत किया है जिसे 'विंटर व्हाइट हाउस' भी कहा गया। लंबे समय तक न्यूयॉर्क में रहे 74 वर्षीय ट्रंप ने 1985 में एक करोड़ डॉलर में यह घर खरीदा था। करीब 20 एकड़ में फैले इस स्टेट में 128 कमरे हैं। इस एस्टेट के सामने अटलांटिक महासागर का शानदार नजारा दिखता है और क्लब की सदस्यता खरीदने वालों के लिए यह खुला है। होती रहेगी पैसों की बौछार इससे पहले रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ट्रंप को 10 करोड़ डॉलर की बुक और टीवी डील ऑफर की गई हैं। राष्ट्रपति पर ऐसे ऑफर की बरसात जारी है। उन्हें वाइट हाउस में बिताए समय पर किताब लिखने से लेकर दक्षिणपंथी टीवी आउटलेट्स से भी ऑफर आ रहे हैं। ट्रंप के नाम पहले ही 19 किताबें हैं जिनमें बिजनस से लेकर गोल्फ तक की बातें शुमार हैं। बता दें कि वाइट हाउस से निकलने वाली हस्तियों को ऐसे ऑफर मिलते रहते हैं क्योंकि पाठकों को यह जानने में दिलचस्पी रहती है कि सरकार के उस पद पर जिंदगी कैसी होती है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2XWSg6m
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...