Monday, 18 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथग्रहण समारोह के लिए पूर्वाभ्यास में शामिल लोगों को सोमवार को सुरक्षा अधिकारियों के आदेश पर कैपिटल बिल्डिंग के वेस्ट फ्रंट से हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों को वहां से कुछ दूरी पर आग लगने के बाद वहां से निकाला गया। इसके चलते कुछ देर के लिए सिक्यॉरिटी अलर्ट भी जारी किया गया और लॉकडाउन लगा दिया गया। बाद में लॉकडाउन हटा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार वहां एकत्रित व्यक्तियों में सेना का एक बैंड शामिल था। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों को भीतर चलने और कैपिटल परिसर में एक सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया। पूर्वाभ्यास में शामिल लोगों के अनुसार, सुरक्षा अधिकारियों ने कहा, 'यह कोई ड्रिल नहीं है।' कानून प्रवर्तन से जुड़े चार अधिकारियों ने बताया कि कुछ ब्लॉक दूर आग लग गई थी और एहतियात के तौर पर पूर्वाभ्यास स्थल को खाली कराया गया। इससे पहले कैपिटल हिल के पास एक शख्‍स को पुलिस ने शुक्रवार को बंदूक और 500 गोलियों के साथ अरेस्‍ट किया गया था। आरोपी के पास से बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह का 'फर्जी' पास भी था। आरोपी ने बंदूक और गोलियों को अपने ट्रक के अंदर छिपा रखा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान वेस्‍ले ए बिलर (31) के रूप में की गई है। पकड़े जाने के बाद बिलर ने कहा कि भूलवश वह बंदूक और गोलियां लेकर चले आए। जो बाइडन का शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को होना है और ट्रंप समर्थकों की हिंसा के खतरे को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था का इंतजाम किया गया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3oW2ijP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...