Friday, 15 January 2021

https://ift.tt/36CAGd7

उधर अमेरिका में नए राष्ट्रपति के शपथग्रहण की तैयारियां चल रही हैं, इधर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है। राजधानी प्योंगयांग में सबमरीन से लॉन्च होने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को एक मिलिट्री परेड में पेश किया गया। देश के मीडिया ने बताया कि तानाशाह किम जोंग ने पांच साल बाद हुई सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी की कांग्रेस के बाद इस खतरनाक हथियार की नुमाइश की है। इसके बाद से इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि यह कितना खतरनाक होगा।

Worlds Most Powerful Weapon: उत्तर कोरिया की सैन्य परेड में किम जोंग उन ने 'दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथियार' प्रदर्शित किया। यह पनडुब्बी से लॉन्च की जा सकेगी।


North Korea: किम जोंग उन ने पेश किया 'दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथियार', कितनी खतरनाक है यह मिसाइल? चर्चा शुरू

उधर अमेरिका में नए राष्ट्रपति के शपथग्रहण की तैयारियां चल रही हैं, इधर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है। राजधानी प्योंगयांग में सबमरीन से लॉन्च होने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को एक मिलिट्री परेड में पेश किया गया। देश के मीडिया ने बताया कि तानाशाह किम जोंग ने पांच साल बाद हुई सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी की कांग्रेस के बाद इस खतरनाक हथियार की नुमाइश की है। इसके बाद से इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि यह कितना खतरनाक होगा।



क्यों खास है यह मिसाइल?
क्यों खास है यह मिसाइल?

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने लेदर जैकेट और फर की हैट पहने किम की तस्वीरें जारी की हैं। खुश दिखाई दे रहे किम हजारों सैनिकों और आम लोगों के सामने किम इल सुंग स्क्वेयर पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में दिखाई दे रही सॉलिड-फ्यूल की कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ज्यादा मोबाइल और ज्यादा तेज होती है। तस्वीरों के मुताबिक इस SLBM का नाम पुकगुक्सॉन्ग-5 (Pukguksong-5) है। इसका पुराना वर्जन अक्टूबर में हुई परेड में दिखाया गया था। KCNA ने इसे 'दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथियार' बताया है। माना जा रहा है कि इसे देश की नौसेना की ROMEO-MOD पनुब्बी ले जा सकती है।



शुरू हो गई चर्चा
शुरू हो गई चर्चा

ये तस्वीरें सामने आते ही दुनियाभर में उत्तर कोरिया की शक्ति पर चर्चा शुरू हो गई। कैलिफॉर्निया के जेम्स मार्टिन सेंटर फॉर नॉन-प्रॉलिफरेशन स्टडीज में रिसर्चर माइकल डूट्समैन ने ट्विटर पर बताया है कि यह नई मिसाइल काफी लंबी लग रही है। वहीं, कार्नेजी एंडोमेंट फॉर इंटरनैशनल पीस में न्यूक्लियर पॉलिसी प्रोग्राम के सीनियर फेलो अंकित पांडा ने कहा है कि परेड में कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल देखी गई जिसे पहले कभी नहीं देखा गया था।



खतरनाक रॉकेट भी पेश किए
खतरनाक रॉकेट भी पेश किए

KCNA के मुताबिक इस परेड में ऐसे रॉकेट भी पेश किए गए जो दुश्मन को अपने क्षेत्र के बाहर भी पूरी तरह खत्म करने की क्षमता रखते हैं। इससे माना जा रहा है कि इनकी क्षमता कोरिया के बाहर, कम से कम जापान तक मारने की होगी। इस परेड में यह हथियार प्रदर्शित किया जाना इसलिए ज्यादा अहम हो जाता है क्योंकि कुछ दिन पहले ही किम जोंग ने चेतावनी दी थी कि देश अपने परमाणु हथियारों को बढ़ाने जा रहा है और पहले से बेहतर प्रणाली विकसित करने जा रहा है।



किम ने दी थी चेतावनी
किम ने दी थी चेतावनी

किम ने सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी कांग्रेस के दौरान अपने अधिकारियों से कई हथियारों को ले जाने में सक्षम मिसाइलें, पानी के नीचे लॉन्च होने वाली न्यूक्लियर मिसाइलें, जासूसी सैटलाइटंस और परमाणु क्षमता वाली पनडुब्बियां बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया को अपने हमले की सटीकता बढ़ानी होगी और 15 हजार किलोमीटर तक मारक क्षमता विकसित करनी होगी। उन्होंने साफ कहा था कि अमेरिकी हमले के खतरे को देखते हुए देश की सैन्य और परमाणु क्षमता को मजबूत करना जरूरी है।





from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2XFPHW8
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...