Friday, 5 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

पुरातत्वविदों ने ब्रिटेन के मशहूर और रहस्यमय स्टोनहेंज (Stonehenge) के पास नए रोड टनल की खुदाई के दौरान प्राचीन इतिहास का दरवाजा खटखटा दिया है। यहां मिले कांस्य युग की कब्र, नवपाषाण काल के मिट्टी के बर्तन और 'C' शेप के बाड़े इतिहास के किसी औद्योगिक क्षेत्र के संकेत हो सकते हैं। इनमें से काफी रोचक खोज है शाल से बना एक अनोखा औजार जो 4000 साल पुरानी कब्र का हिस्सा हो सकता है। सबसे बड़ी उम्मीद इस रहस्य से पर्दा उठने की लगी है कि आखिर स्टोनहेंज की आकृति बनाई किसने थी। आज तक यह दुनिया के लिए एक अजूबा बना हुआ है।

Stonehenge discovery: ब्रिटेन में मौजूद रहस्यम पत्थरों की उत्पत्ति के बारे में शायद जल्द ही कोई जानकारी मिल सके। इसके पास खुदाई में कई चीजें मिली हैं जो कांस्य युग से संबंधित हैं।


Mystery of Stonehenge: 5000 हजार साल पुराने रहस्यमय पत्थरों आए कहां से? ताजा खुदाई में निकल सकता है जवाब

पुरातत्वविदों ने ब्रिटेन के मशहूर और रहस्यमय स्टोनहेंज (Stonehenge) के पास नए रोड टनल की खुदाई के दौरान प्राचीन इतिहास का दरवाजा खटखटा दिया है। यहां मिले कांस्य युग की कब्र, नवपाषाण काल के मिट्टी के बर्तन और 'C' शेप के बाड़े इतिहास के किसी औद्योगिक क्षेत्र के संकेत हो सकते हैं। इनमें से काफी रोचक खोज है शाल से बना एक अनोखा औजार जो 4000 साल पुरानी कब्र का हिस्सा हो सकता है। सबसे बड़ी उम्मीद इस रहस्य से पर्दा उठने की लगी है कि आखिर स्टोनहेंज की आकृति बनाई किसने थी। आज तक यह दुनिया के लिए एक अजूबा बना हुआ है।



खुलेगा स्टोनहेंज का राज?
खुलेगा स्टोनहेंज का राज?

माना जाता है कि स्टोनहेंज 5000 साल पहल खड़े किए गए थे और उसके 500 साल बाद यहां बीकर लोग ब्रिटेन से आए थे। शुरुआती खोज में यहां कांस्य युग की कब्रें मिली हैं और दफनाने के दो गड्ढे बीकर काल के भी मिले हैं। यहां कई ऐसी चीजों पुरातत्वविदों को मिली हैं जिनकी मदद से प्राचीन जीवनशैली के बारे में पता चल सकता है। उन्हें उम्मीद है कि स्टोनहेंज से पहले और उसके बाद के काल समेत इसकी उत्पत्ति के बारे में पता चल सकता है। वेसेक्स आर्कियॉलजी 2023 में टनल के निर्माण से पहले खुदाई कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निर्माणकार्य में किसी पुरातन वस्तु को नुकसान न पहुंचे। (फोटो: wessex archaeology )



इसलिए अजीब है यह खोज
इसलिए अजीब है यह खोज

स्टोनहेंज कंसल्टेंट आर्कियॉलजिस्ट मैट लीवर्स का कहना है कि यहां बहुत कुछ मिला है। उन्होंने द गार्जियन को बताया, 'सदियों तक यहां जो लोग रहे उनके सबूत, लोगों की हर दिन की जिंदगी और मौत के निशान, अहम चीजें..।' यहां नवपाषाण युग का सामान भी मिला है जिसमें मिट्टी के बर्तन और लाल हिरण के सींग भी हैं। हो सकता है कि ये उन्हीं लोगों के हों जिन्होंने स्टोनहेंज बनाया है लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है। यहां दो सामान्य सी कब्र भी मिली हैं जिनमें से एक वयस्क की और एक बच्चे की है। इनकी सादगी की वजह से इन्हें 'अजीब' माना जा रहा है क्योंकि बीकर काल में इन्हें सजाया जाता था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि हो सकता है यह दफनाए जाने वाले शख्स की सादगी दिखाता हो।



कांस्य युग के निशान
कांस्य युग के निशान

दक्षिण की ओर C-आकार के गड्ढे मिले हैं जिनका क्या इस्तेमाल रहा होगा, अभी समझा नहीं जा सका है। लीवर्स ने गार्जियन को बताया है कि यह एक अजीब पैटर्न है। हालांकि, यह साफ है कि यह कांस्य युग से है क्योंकि एक गड्ढे में करीब-करीब पूरा कांस्य का बर्तन मिला है। गड्ढों में जले के निशान हैं जिससे माना जा रहा है कि यहां औद्योगिक काम होता होगा। यह धातु, चमड़े, फसलों या बर्तनों से जुड़ा हो सकता है।





from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3pV1Pz6
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...