Saturday, 6 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन भारत में हो रहे किसान आंदोलन के समर्थन में दुनियाभर की हस्तियां उतर आई हैं। इसे लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है लेकिन विवाद में घिरीं मीनी हैरिस झुकने वाली नहीं हैं। मीना अमेरिका की उपराष्ट्रपति की भांजी हैं जिन्हें अब से पहले भारत में शायद ही कोई जानता हो। हालांकि, पेशे से वकील मीना लेखिका के तौर पर भी अमेरिका में काफी फेमस हैं। उन्होंने हाल ही में आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था जिसके बाद वह भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स के एक धड़े के निशाने पर आ गईं। हालांकि, उन्होंने फिर मजबूती से पलटवार किया है। ट्विटर पर निकाला गुस्सा मीना ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा- 'मैं डरूंगी नहीं और चुप नहीं करूंगी।' दरअसल, इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था- 'यह इत्तेफाक नहीं है कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र पर एक महीने पहले हमला किया गया था और अभी दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हमले का शिकार है। यह आपस में जुड़ा हुआ है। हम सभी को भारत में इंटरनेट शटडाउन और किसानों के खिलाफ पैरामिलिट्री बल की हिंसा के खिलाफ गुस्सा होना चाहिए।' इसके बाद उन्हें राइट-विंग ट्रोल्स ने निशाने पर ले लिया। मीना ने ट्रोलर्स को जो जवाब दिया वह अब और भी ज्यादा वायरल हो रहा है। 'क्या करते अगर भारत में होते...' मीना ने एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के सदस्य उनका पोस्टर जला रहे हैं। उन्होंने लिखा है, 'मैंने भारतीय किसानों के मानवाधिकारों के समर्थन में बोला और प्रतिक्रिया देखिए।' उन्होंने इसके बाद फिर लिखा- 'अजीब लगता है जब आप एक कट्टरवादी भीड़ के हाथों अपनी तस्वीर जलती देखते हैं लेकिन सोचिए वे क्या करते अगर हम भारत में रहते। मैं बताती हूं- मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ रहीं 23 साल की नोदीप कौर को गिरफ्तार किया गया और पुलिस हिरासत में टॉर्चर किया गया, यौन प्रताड़ना दी गई। उन्हें बिना जमान 20 दिन से हिरासत में रखा गया है।' कौन हैं ? मीना कमला हैरिस की बहन माया की बेटी हैं। प्रतिष्ठित स्टैनफर्ड और हारवर्ड लॉ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली मीना ने डेटा प्राइवेसी और साइबर सिक्यॉरिटी के लिए अटर्नी के तौर पर काम किया है। वह न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्ट सेलिंग लेखिका भी हैं। कुछ ही हफ्ते पहले उनकी किताब 'Ambitious Girl' रिलीज हुई है। उन्होंने अपनी मां और कमला पर भी एक पिक्चर बुक 'Kamala and Maya's Big Idea' लिखी है। सामाजिक न्याय की वकालत करने वाली हैरिस ने 2016 में 'Phenomenal Women Action Campaign' भी शुरू किया था।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2YSduTw
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...