Saturday, 6 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

मॉस्को रूस में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 60 साल के शख्स की 1.5 लीटर वोडका पीते-पीते से मौत हो गई। इस शख्स ने यह वोडका लाइवस्ट्रीम के दौरान पी थी और लोगों देखते ही देखते उनकी जान चली गई। स्थानिय मीडिया का दावा है कि 'ग्रैंडफादर' के नाम से मशहूर इस शख्स को एक यूट्यूबर ने ऐसा करने का चैलेंज दिया था और बदले में पैसों का ऑफर भी दिया था। मरते हुए देखते रहे लोग यह घटना पश्चिमी रूस के स्मोलेंस्क की है जहां सुरक्षाबल घटना की जांच कर रहे हैं। यूरी दुशेचकिन को इस यूट्यूबर ने कथित तौर पर लाइव शराब पीना या हॉट सॉस खाने का चैलेंज दिया था। बताया गया है कि 1.5 लीटर वोडका पीते हुए उनकी मौत हो गई। रूस की न्यूज वेबसाइट रियाडोवका के हवाले से दि इंडिपेंडेंट ने बताया है कि यह पूरा वाकया लाइवस्ट्रीम हो रहा था और दशर्क यूरी को मरता हुआ देख रहे थे। इंटरनेट का खौफनाक ट्रेंड यह घटना भी इंटरनेट पर एक खतरनाक ट्रेंड का हिस्सा मानी जा रही है जिसें लोग '' करते हैं जिसे '' भी कहा जाता है। इसमें लोगों से खतरनाक या अपमानजनक स्टंट करने के लिए कहा जाता है। इन्हें पूरा करने वाले लोगों को पैसे ऑफर किए जाते हैं जबकि ऑनलाइन बड़ी संख्या में लोग इसके दर्शक बनते हैं। इसे लेकर रूस के सीनेटर अलेक्सेई पुश्कोव ने लाइवस्ट्रीम हिंसा ब्रॉडकास्ट पर बैन पर जोर दिया है। अलेक्सेई फेडरशन काउंसिल की कमिशन ऑन इन्फर्मेशन पॉलिसी के अध्यक्ष हैं। गैरकानूनी करार दिया जाएगा घटना की निंदा करते हुए उन्होंने बताया है कि 11 फरवरी को काउंसिल की बैठक होगी जिसमें इस ट्रेंड को गैरकानूनी घोषित किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया- 'एक बेघर इंसान की Thrash Stream के दौरान मौत हो गई, उन्हें परेशान किया गया था, पीटा गया था और यह देखने के लिए इंटरनेट पर ब्लॉगर को पैसे दिए गए। क्या किसी को यह समझाने की जरूरत है कि Thrash Stream को बैन करने की क्या जरूरत है। हमें यह साफ है। '


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/39VUKJ7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...