मास्को यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों द्वारा रूसी नागरिकों के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने के फैसले को रूसी विदेश मंत्रालय ने निराशाजनक बताया है। यूरोपीय संघ के विदेशी मामलों और सुरक्षा नीति के लिए हाई रिप्रजेंटेटिव्स जोसेप बोरेल ने सोमवार को कहा कि गुट के विदेश मंत्री रूस में विपक्ष के नेता अलेक्सी नवालनी को गिरफ्तार करने, उन्हें सजा और प्रताड़ना देने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के लिए सहमत हैं। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि रूसी कानून के मुताबिक ‘रूसी कोर्ट द्वारा आर्थिक अपराध के लिए दोषी ठहराए गए नागरिक की रिहाई की मांग करना अस्वीकार्य है। अंतर्राष्ट्रीय नजर से देखें तो इसे एक संप्रभु राज्य के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कहा जाता है।’ इसमें आगे कहा गया है कि यूरोपीय संघ खुद मानव अधिकारों के रोजाना होने वाले उल्लंघन का खंडन करता है, जिसमें पुलिस की बर्बरता, मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला और रूसी भाषा के इस्तेमाल को रोकने जैसे काम शामिल हैं। बता दें कि रूस का यूरोप के नाटो देशों के साथ तनाव बढ़ता जा रहा है। रूस ने पिछले दिनों परमाणु क्षमता वाली मिसाइलें दागी थीं। देश के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इसमें बैरंट्स सी में परमाणु पनडुब्बी करेलिया से इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट लॉन्च भी किया गया। इस दौरान कई लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें लॉन्च की गईं। यूक्रेनका और एंजेल्स एयरफील्ड से बमवर्षक विमानों Tu-160 और Tu-95 से ये मिसाइलें दागी गईं। बताया गया है कि इन्होंने सफलतापूर्वक पेमबॉय ट्रेनिंग ग्राउंड में अपने निशानों को मार गिराया। TASS के मुताबिक ये लॉन्च पुतिन की कमांड में किए गए।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2NvYUPo
via IFTTT
No comments:
Post a Comment