Tuesday, 23 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से वाइट हाउस के प्रबंधन और बजट कार्यालय के निदेशक पद के लिए नामित भारतीय-अमेरिकी की नियुक्ति की सीनेट में पुष्टि पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल, रिपब्लिकन पार्टी के तीन सांसदों ने और कम से कम एक डेमोक्रेटिक सांसद ने उनके खिलाफ मतदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने इसके लिए टंडन के सोशल मीडिया पर किए गए व्यवहार का हवाला दिया है। टंडन ने कथित तौर पर 1,000 से ज्यादा ट्वीट सुनवाई प्रक्रिया शुरू होने से पहले हटा दिए थे। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अपने नाम की पुष्टि की सुनवाई के दौरान अपनी सोशल मीडिया टिप्पणियों के लिए सीनेटरों से माफी भी मांगी थी। वाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि वह डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सासंदों से संपर्क कर रहा है ताकि टंडन के नाम की पुष्टि हो सके। पोर्टमैन ने टंडन के खिलाफ मतदान करने की घोषणा की वाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान संवादाताओं से कहा, ‘हम किसी चीज को हल्के में नहीं ले रहे हैं और हमारा प्रयास न केवल रिपब्लिकन सांसदों से संपर्क करने का है बल्कि यह भी सुनिश्चत करने का है कि जिन डेमोक्रेट सांसदों के पास सवाल हैं और चिंताएं हैं, उनका भी जवाब दिया जाए।’ रिपब्लिक सांसद रॉब पोर्टमैन ने सुनवाई प्रक्रिया के दौरान टंडन के खिलाफ मतदान करने की घोषणा की। वहीं दो अन्य सांसदों सुसान कॉलिन्स और मिट रोमनी ने उनके खिलाफ मतदान करने की घोषणा की है। इससे पहले वेस्ट वर्जीनिया के सीनेटर जो मानचिन ने शुक्रवार को टंडन के नाम की पुष्टि का विरोध किया और वह ऐसा करने वाले पहले डेमोक्रेटिक सांसद हैं। सीनेट में डेमोक्रेट के 50 और रिपब्लिकन पार्टी के 50 सदस्य हैं और ऐसे में पिछले सप्ताह मानचिन की ओर से की गई घोषणा से टंडन के नामांकन की पुष्टि को धक्का लगा है। पोर्टमैन का आरोप है कि टंडन का जो रवैया रहा है और सार्वजनिक स्तर पर उन्होंने जो बयान दिए हैं, उनके मद्देनजर वह अपनी भूमिका में दोनों पार्टियों के साथ मिलकर प्रभावी तरीके से काम नहीं कर पाएंगी। टंडन के नाम पर पुष्टि को लेकर आशंकाओं के बीच व्हाइट हाउस ने उन्हें ‘बेहतरीन नीति विशेषज्ञ’ करार दिया है और बाइडन ने कहा है कि वह उनके नाम का समर्थन करते हैं। अमेरिकन कॉकस के सदस्यों ने सीनेट के 100 सदस्यों को एक पत्र भेजा कॉलिन्स ने सोमवार को कहा कि टंडन के पास न तो अनुभव है और न ही उनका स्वभाव इस महत्वपूर्ण एजेंसी का नेतृत्व करने के लिए उचित है। वहीं एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि रोमनी भी सोशल मीडिया पर टंडन की टिप्पणियों की वजह से उनका विरोध करेंगे। नामांकन की पुष्टि की सुनवाई के दौरान टंडन ने सोशल मीडिया पर शीर्ष रिपब्लिकन सांसदों पर हमला करने के लिए माफी मांगी थी। सीनेट की बजट समिति इस सप्ताह टंडन के नामांकन पर मतदान करेगी। इसी बीच कांग्रेशनल एशियन पैसिफिक अमेरिकन कॉकस के सदस्यों ने सीनेट के सभी 100 सदस्यों को एक पत्र भेजा है, जिसमें टंडन के नाम की पुष्टि करने की अपील की गई है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3kmA0xK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...