वॉशिंगटन मंगल पर जीवन की तलाश के लिए पिछले हफ्ते नासा का रोवर Perseverance लाल ग्रह की सतह पर उतरा। मंगल ग्रह पर इस लैंडिंग के दौरान पिछले 4 बार से उसे लैंड कराने वाले इंजीनियर अलेजनद्रो मिगुइल सान मार्टिन वहां मौजूद नहीं थे। मार्टिन नासा के केंद्र से दूर थे लेकिन उनके दिल के तार रोवर से हर पल जुड़े हुए थे। यही वजह थी कि जब नासा के रोवर ने मंगल की धरती पर कदम रखा तो वह यह देख खुशी के मारे रो पड़े और अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से मार्टिन नासा के कंट्रोल केंद्र में नहीं थे। उन्होंने अपने घर में बेटी के बचपन के बेडरूम को अपना ऑफिस बना दिया था और वहीं से वह नासा के अपने साथी इंजिनियरों के साथ जुड़े हुए थे। मार्टिन के स्क्रीन पर जैसे ही रोवर के लैंडिंग की पुष्टि हुई, मारे खुशी के वह अपनी कुर्सी से उछल पड़े और अपने हाथों को ऊपर उठा लिया। 'शैंपेन के साथ अपने साथियों के जीत के जश्न को मनाया' मार्टिन ने कहा, 'यस'। इसके बाद उनकी आंखों में मारे खुशी के आंसू आ गए। इसके बाद उन्होंने शैंपेन के साथ अपने साथियों के जीत के जश्न को मनाया। मार्टिन ने कहा कि उन्होंने कभी इस बात की कल्पना नहीं की थी कि उनकी बेटी का बचपन का कमरा कोरोना वायरस की वजह से मिशन के कंट्रोल का कमरा बन जाएगा। मार्टिन की बेटी ने इस वीडियो को शेयर किया है जिसे अब तक करीब 8 हजार लाइक मिल चुके हैं। इससे पहले नासा ने सोमवार को मंगल ग्रह पर उतरते रोवर की उच्च गुणवत्ता वाली पहली वीडियो जारी की। वीडियो में एक नारंगी और सफेद रंग का पैराशूट खुलते हुए और रोवर लाल ग्रह के धूल भरी सतह पर उतरते नजर आ रहा है। ‘एंट्री एंड डिसेंट कैमरा टीम’ के प्रमुख डेव ग्रूल ने कहा, ‘मैं जब भी इसे देखता हूं मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।’ ‘पर्सवियरन्स’ रोवर पुरातन सूक्ष्म जीवन के संकेतों की तलाश करेगा एवं एक दशक में धरती पर लाल ग्रह के चट्टान के प्रमाणिक नमूनों को लाने का भी प्रयास करेगा। ‘यह वीडियो और तस्वीरें हमारे सपनों का हिस्सा हैं’ नासा का रोवर ‘पर्सवियरन्स’ शुक्रवार तड़के मंगल की सतह पर उतरा था। यह जेजोरो क्रेटर (महाखड्ड) में उतरा है। यह नासा द्वारा अब तक भेजा गया सबसे बड़ा और सर्वाधिक उन्नत रोवर है। रोवर के मंगल की सतह पर उतारने को लेकर गठित की गई टीम के प्रमुख एन चैन ने कहा, ‘यह वीडियो और तस्वीरें हमारे सपनों का हिस्सा हैं।’ इससे पहले, नासा ने मंगल ग्रह पर उतरते रोवर की पहली तस्वीर जारी की थी। नासा ने इस कार्य के लिए अंतरिक्ष यान में 25 कैमरे लगाए गए थे।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3pKFraL
via IFTTT
No comments:
Post a Comment