Sunday, 21 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

मोगादिशु अफ्रीकी देश में देरी होने को लेकर हुई हिंसा के दो दिन बाद देश के विदेश मंत्रालय ने बाहरी ताकतों पर समस्याएं बढ़ाने का आरोप लगाया है। सोमालिया में चुनाव में देरी होने को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शनों में कम से कम पांच सैनिक मारे गये गये थे। इस हिंसा में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी भी हुए थे, जिनमें अधिकतर आम नागरिक हैं। चुनाव को लेकर सोमालिया में घमासान सोमालिया के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद काफी दबाव का सामना कर रहे हैं क्योंकि देश में आठ फरवरी को चुनाव होना था, लेकिन उस दिन मतदान नहीं हो सका। दरअसल, इस बात पर कोई सहमति नहीं बन सकी थी कि चुनाव कैसे कराया जाए। सोमालिया के कुछ लोग राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सोमालिया के विदेश मंत्रालय ने साधा निशाना विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी एक बयान में आरोप लगाया है कि एक देश गलत जानकारी, तथ्यहीन एवं गुमराह करने वाले बयान जारी कर रहा है, जो विद्रोह का समर्थन करते हुए प्रतीत होते हैं। हालांकि, बयान में किसी देश का नाम नहीं लिया गया है लेकिन यह स्पष्ट है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का हवाला दिया जा रहा है, जिसने हिंसा की आलोचना की थी। यूएई ने क्या कहा था? यूएई ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि यूएई ने सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में हालात बिगड़ने पर गंभीर चिंता प्रकट की है। सोमालिया के सूचना मंत्री उस्मान डबे ने यूएई के बयान का रोषपूर्ण जवाब दते हुए कहा है कि यह भड़काऊ है। उन्होंने कहा कि यूएई को माफी मांगनी चाहिए।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2ZDDja0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...