वॉशिंगटन स्पेसएक्स और टेस्ला के मालिक अरबपति बिजनेसमैन ने ऐलान किया है कि इस साल के अंत तक लगाने की योजना को शुरू कर दिया जाएगा। मस्क ने कहा कि अगर सबकुछ सही रहता है तो न्यूरालिंक के नाम से शुरू किए गए ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस स्टार्टअप का इंसानी टेस्ट यानी ह्यूमन ट्रायल इस साल के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। इस स्टार्टअप में बने चिप को पहले ही जानवरों पर टेस्ट किया जा चुका है। न्यूरो की समस्याओं से छुटकारा मिलने का दावा मस्क ने इस स्टार्टअप को 2016 में सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में शुरू किया था। इसके जरिए अल्जाइमर, डिमेंशिया और रीढ़ की हड्डी की चोटों जैसे न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का इलाज करने में मदद करने के लिए मानव मस्तिष्क में एक कंप्यूटर इंटरफ़ेस को प्रत्यारोपित करने का लक्ष्य है। इस परियोजना से मस्क का दीर्घकालीन लक्ष्य मनुष्यों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के बीच के संबंधों का पता लगाना है। ट्वीट के जवाब में मस्क ने बताई योजना ऐलन मस्क ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर एक यूजर के ट्वीट के बाद दी है। इस यूजर ने खुद को ह्यूमन ट्रायल में शामिल करने का अनुरोध भी किया था। यूजर ने लिखा था कि 20 साल पहले हुई एक कार दुर्घटना में मैं कंधों के नीचे लकवाग्रस्त हो गया हूं। अब मैं हमेशा आपके न्यूरालिंक क्लिनिकल ट्रायल के लिए उपस्थित हूं। इसके जवाब में, मस्क ने कहा कि परीक्षण इस साल के अंत में शुरू हो सकते हैं। साल के अंत तक ह्यूमन ट्रायल शुरू करने की तैयारी मस्क ने लिखा कि न्यूरालिंक प्रत्यारोपण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काफी तेजी के बहुत कठिन कार्य को कर रहा है। वह अमेरिका की फूड एंड डग्स एडमिनिस्ट्रेटिव (एफडीए) के साथ भी संपर्क बनाए हुए है। अगर चीजें ठीक रहती हैं, तो हम इस साल के शुरू में ह्यूमन ट्रालय करने में सक्षम हो सकते हैं। पशुओं के दिमाग में लगाया गया है चिप रविवार को, मस्क ने निजी सोशल ऐप क्लबहाउस पर एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि न्यूरालिंक ने एक बंदर के मस्तिष्क में एक वायरलेस इम्प्लांट किया। जिसके बाद उसने केवल अपने दिमाग की मदद से वीडियोगेम को खेला। इससे पहले न्यूरालिंक सूअर के दिमाग में भी इन चिप्स को लगाकर ट्रायल कर रही है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2YPpXXL
via IFTTT
No comments:
Post a Comment