Thursday, 4 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लंदन कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है लेकिन ब्रिटेन का एक युवक दो बार इस वायरस से संक्रमित होने के बाद भी उससे अनजान रहा। दरअसल, यह ब्रितानी युवक करीब 10 महीने से कोमा में था और दुनिया की इस सबसे बड़ी त्रासदी के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी। इस युवक का नाम जोसेफ फ्लाविल (19) था और एक मार्च 2020 को एक कार ने उसे टक्‍कर मार दी थी। ब्रिटेन में पहला लॉकडाउन लगने के तीन सप्‍ताह सप्‍ताह पहले हुई दुर्घटना में घायल जोसेफ कोमा में चले गए थे। करीब 10 महीने तक कोमा में रहने के बाद जोसेफ धीरे-धीरे ठीक होना शुरू हुए और प्रतिक्रिया देना शुरू किया। जोसेफ की आंटी सेली फ्लाविल स्मिथ ने गार्डियन अखबार से कहा, 'वह महामारी के बारे में कुछ नहीं जानता है क्‍योंकि वह पिछले 10 महीने से सो रहा था। उसकी जानकारी अब बढ़ रही है, हम अभी नहीं जानते हैं कि वह क्‍या जानता है।' पर‍िवार ने वीडियो कॉल के जरिए जोसेफ को समझाने का प्रयास किया सेली ने कहा, 'मैं नहीं जानती हूं कि कहां से शुरू किया जाए। एक साल पहले अगर किसी ने मुझे यह कहा होता कि पिछले साल क्‍या हुआ तो मैं नहीं समझती हूं कि मैं इस पर विश्‍वास करती। मुझे इसका कोई आइडिया नहीं है कि कैसे जोसेफ यह जानेगा कि हम किसी परिस्थिति से गुजर रहे हैं।' उन्‍होंने कहा कि पर‍िवार ने वीडियो कॉल के जरिए जोसेफ को समझाने का प्रयास किया है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना वायरस प्रतिबंधों के कारण हम उसके पास जा नहीं सकते हैं, इसीलिए वीडियो कॉल के जरिए बताना पड़ा। हालांकि हमने अभी जोसेफ को महामारी की भयावहता के बारे में नहीं बताया है। सेली ने बताया कि जब जोसेफ को होश आया तो उसे इसका आइडिया नहीं हो रहा था कि वह क्‍यों वहां पर है। हमने जोसेफ से फोन पर बात की और बताया कि हम उसके साथ बैठना चाहते हैं लेकिन ऐसा नहीं कर सकते हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3cG09pl
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...