Friday, 26 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

अबूजा नाइजीरिया में हथियारबंद आतंकियों के समूह ने जाम्फ्रा के एक स्कूल पर हमला कर 300 से ज्यादा छात्राओं का अपहरण कर लिया है। नाइजीरिया के सरकारी प्रवक्ता ने भी इन लड़कियों के अपहरण की पुष्टि करते हुए कहा कि शुक्रवार तड़के हुई इस घटना के बाद से सेना और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हैं। जाम्फ्रा के राज्य सूचना आयुक्त सुलेमान तानू अनका ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हथियारबंद समूहों ने कितनी लड़कियों को अगवा किया है। हालांकि, स्थानीय मीडिया में दावा किया जा रहा है कि इनकी संख्या 300 से ज्यादा है। मोटरसाइकिल और गाड़ियों पर सवार होकर पहुंचे थे आतंकी गवर्नमेंट गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाने वाले एक टीचर ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिल और गाड़ियों पर सवार होकर पहुंचे थे। उन्होंने सरकारी सेना की तरह कपड़े पहन रखे थे। स्कूल में आने के बाद इन हमलावरों ने स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को जबरदस्ती गाड़ियों में बैठाया और यहां से लेकर निकल गए। रिपोर्ट के अनुसार इस स्कूल में 421 छात्राएं पढ़ती हैं, जिनमें से 55 सुरक्षित हैं। स्कूल पहुंचे परिजनों ने किया हंगामा बंदूकधारियों के हमले की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे। उन्होंने न केवल सरकार और सुरक्षा एजेंसियों पर गुस्सा जताया, बल्कि अपनी बच्चियों के सुरक्षित रिहाई की मांग भी भी। कुछ लड़कियों के परिजन अपनी बच्चियों की तलाश में आसपास के जंगलों में खोजबीन भी कर रहे हैं। उधर, सेना ने भी इन लड़कियों को बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। पहले भी स्कूली बच्चों को अगवा कर चुके हैं आतंकी नाइजीरिया और आसपास के कई देशों में इस्लामी आतंकवादी संगठन का प्रभाव माना जाता है। इस आतंकी संगठन ने पहले भी कई हमलों को अंजाम दिया है। पिछले साल दिसंबर में बोको हराम के आतंकियों ने नाइजीरिया के कत्सिना राज्य के एक बोर्डिंग स्कूल पर हमला कर वहां से लगभग 300 बच्चों का अपहरण कर लिया था। जिन्हें बाद में सेना की कार्रवाई के बाद सुरक्षित छुड़ा लिया गया था। स्थानीय लोगों में बोको हराम का खौफ बोको हराम का खौफ नाइजीरिया में इस कदर है कि इसके आतंकियों के खिलाफ कोई गवाही भी देने को तैयार नहीं होता है। इस संगठन की स्थापना ही नाइजीरिया में शरिया कानून को मानने वाली सरकार को स्थापित करने को लेकर किया गया था। इस आतंकी संगठन ने नाइजीरिया में न केवल बड़ी संख्या में लोगो का कत्लेआम किया है, बल्कि सुरक्षाबलों पर भी कई जानलेवा हमले किए हैं। इस क्षेत्र में लोगों का अपहरण, हत्या और सैन्य ठिकानों पर बोको हराम के आतंकियों का हमला अब भी वैसे ही जारी है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3aStL1s
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...