Thursday, 4 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

मेक्सिको सिटी मेक्सिको सिटी में खुदाई कर रहे पुरातत्वविदों को ग्रेट टेंपल या Templo Mayor में 600 साल पुरानी सुनहले बाज की एक आकृति मिली है। मेक्सिको के नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ऐंथ्रोपोलॉजी ऐंड हिस्ट्री (INAH) के रोडोल्फो एग्युलार की टीम ने यह खोज की है। ज्वालामुखी की चट्टान पर यह आकृति बनी है जो पिरामिड के आकार के मंदिर के निचले हिस्से में मिली सबसे बड़ी आकृति है। ब्रह्मांड का केंद्र Templo Mayor एक विशाल ढांचा था जो अजटेक धर्म और संस्कृति के केंद्र में था। इन लोगों में इस मंदिर को ब्रह्मांड का केंद्र माना गया है। इसे 15वीं शताब्दी की शुरुआत में बनवाना शुरू किया गया था। इस बाज को जमीन पर उकेरा गया है और इसके ऊपर एक और फ्लोर भी बनाई गई जिसकी वजह से यह संरक्षित रहा। संस्कृति का हिस्सा यह आकृति मेक्सिको सिटी की दो गलियों के मोड़ पर है। जब यह बनाया गया था तब यह मंदिर की दक्षिणी ढलान पर था। यह सुनहला बाज Aquila chrysaetos इत्जकुऑटली या ऑब्जीडियन बाज भी कहा जाता है। सेंट्रल मेक्सिको के स्थानीय लोगों की नहॉल भाषा में इसे यह नाम दिया गया है और यह अजटेक संस्कृति का हिस्सा है। इसे एक पवित्र चिह्न माना जाता था और माना जाता था कि यह सूरज के जन्म के दौरान मौजूद था और इसका संकेत अजटेक संस्कृति में योद्धाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता था।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3pR7yFW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...