इस्लामाबाद भारत की सिविल सर्विसेज के कठिन पेपर की तरह ही पाकिस्तान के सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (CSS) के एग्जाम को भी बेहद कठिन माना जाता है। हाल ही में इसका एक क्वेस्चन पेपर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। एक पोस्ट में अपनी कड़क अंग्रेजी के लिए मशहूर भारतीय नेता को टैग किया गया तो उन्होंने पेपर में ही गलती निकाल दी। सोशल मीडिया पर CSS का क्वेस्चन पेपर शेयर किया गया था। इसे शेयर करने वाले शख्स ने शशि थरूर को टैग करके लिखा था- 'इस साल का CSS पेपर शशि थरूर ही बना सकते हैं।' उनका इशारा पूछे गए अंग्रेजी के कठिन शब्दों की ओर था जिन पर लोगों ने लिखा था कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा 2-3 शब्दों के मतलब ही पता होंगे। हालांकि, इस पोस्ट पर शशि के जवाब ने लोगों को ठहाके लगाने को मजबूर कर दिया। थरूर ने पोस्ट पर जवाब दिया- 'मैंने bericloge खुद कभी नहीं सुना! क्या आपको भरोसा है कि यह bricolage लिखने में हुई गलती नहीं है?' उनके इस जवाब की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की जा रही है। किसी ने लिखा है- 'राजनीति एक तरफ, आपकी स्किल्स हमें हैरान करती हैं।' कई लोगों ने यहां तक लिखा है कि अगर शशि ने यह शब्द नहीं सुना तो अगर यह डिक्शनरी में हो, तो भी उसे निकाल देना चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा है- 'बस यही देखना बाकी था।' इससे पहले CSS ऑफिसर्स उस वक्त चर्चा में आए थे जब हाल ही में अपने 'पॉरी' वीडियो से वायरल हुईं कॉन्टेंट क्रिएटर दनानीर ने कहा था कि वह भी CSS में शामिल होना चाहती हैं। दरअसल, CSS ऑफिसर्स ने इस बात पर हैरानी जताई थी कि जब दनानीर पहले से इतनी फेमस हैं, तो वह CSS में शामिल क्यों होना चाहती हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2ZLRD0x
via IFTTT
No comments:
Post a Comment