बोर्डो फ्रांस के बोर्डो शहर आज हुए जोरदार धमाके से दहल गया। इस धमाके में पांच लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह धमाका बिल्डिंग में लगी गैस पाइपलाइन में लीकेज के कारण हो सकता है। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस जगह की अच्छे से जांच करने के बाद ही धमाके के कारण पर आधिकारिक बयान जारी करेंगे। बिल्डिंग के गिरने का खतरा बढ़ा घटनास्थल पर फ्रांसीसी पुलिस के अलावा आपातकालीन सेवाओं को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने धमाके वाली बिल्डिंग में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित निकाल दिया है। विस्फोट के कारण बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा है। आपातकालीन विभाग ने कहा है कि धमाके के कारण बिल्डिंग के गिरने का खतरा बढ़ गया है, इसलिए अब मरम्मत के बाद ही किसी को अंदर घुसने दिया जाएगा। धमाके से आसपास की खिड़कियों के कांच टूटे फ्रांस की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज पूरे बोर्डो शहर में सुनी गई। इस धमाके में आसपास मौजूद दुकानों की खिड़कियां तक चकानचूर हो गई हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह विस्फोट कितना ताकतवर था। इस्लामिक आतंकवाद से जूझ रहा फ्रांस फ्रांस पिछले कुछ महीने से इस्लामिक आतंकवाद से जूझ रहा है। 16 अक्टूबर को पेरिस के उपनगरीय इलाके में एक शिक्षक की मोहम्मद साहब का कार्टून दिखाने के कारण गला काटकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने इसे इस्लामिक आतंकवाद करार दिया था। उसके बाद से चार्ली हेब्दो के ऑफिस के बाहर भी फायरिंग की घटनाओं ने फ्रांस की चिंता को बढ़ा दिया था। कट्टरपंथ के खिलाफ ऐक्शन में फ्रांस फ्रांस की सरकार देश में मौजूद सभी कट्टरपंथियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का अभियान चलाए हुए हैं। इस दौरान अब फ्रांस में मौजूद मस्जिदों को विदेशों से फंड लेने पर भी रोक लगाई जा रही है। फ्रांस की खुफिया एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर लोगों को गिरफ्तार कर रही है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3twMZAS
via IFTTT
No comments:
Post a Comment