Sunday, 21 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

यरूशलम कोरोना वायरस से जूझ रही दुनिया के लिए इजरायल से बहुत अच्‍छी खबर है। इजरायल में फाइजर की कोरोना वायरस वैक्‍सीन ने बहुत बड़े पैमाने पर कोरोना के संक्रमण को रोक दिया है। इसके साथ ही दुनिया को पहली बार ऐसा वास्‍तविक आंकड़ा मिला है कि जिससे यह संकेत मिलता है कि टीकाकरण कोरोना के संक्रमण को रोकने में सक्षम साबित हुआ है। इजरायल में 20 दिसंबर को फाइजर की वैक्‍सीन के जरिए राष्‍ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हुआ था जो लैब में करीब 89.4 प्रतिशत प्रभावी रहा था। इन कंपनियों ने इजरायल के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के साथ प्रारंभ‍िक विश्‍लेषण किया था। कुछ वैज्ञानिकों ने इसकी शुद्धता पर सवाल उठाया था। दुनिया में औसतन सबसे ज्‍यादा कोरोना वायरस वैक्‍सीन लगाने वाले इजरायल से अब सकारात्‍मक आंकड़े सामने आए हैं। वैक्‍सीन वायरस से मौतों को रोकने में 99 फीसदी प्रभावी रही इजरायल में आधी आबादी को कम से कम कोरोना वायरस वैक्‍सीन की एक डोज मिल गई है। इजरायल के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि फाइजर की कोरोना वैक्‍सीन वायरस से मौतों को रोकने में 99 फीसदी प्रभावी रही है। अगर यह सही है तो यह आंकड़े बहुत उत्‍साह बढ़ाने वाले हैं क्‍योंकि यह वैक्‍सीन अब एसिम्‍प्‍टोमेटिक लोगों को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में प्रभावी पाई गई है। सिडनी की प्रफेसर रैना मैकइंट्रे ने कहा, 'ये वे आंकड़े हैं जिसकी हमें वैक्‍सीन की मदद से हर्ड इम्‍युनिटी का अनुमान लगाने के लिए जरूरत थी।' फाइजर ने कहा है कि वह इजरायल की मदद से वास्‍तविक आंकड़े हासिल करने पर काम कर रही है। उसने कहा कि जब यह पूरा होगा तब इसे जारी किया जाएगा। ब्लूमबर्ग के वैक्सीन कैलकुलेटर के मुताबिक, उसकी गणना बताती है कि कोरोनावायरस के खात्मे में अभी सात साल का समय और लग सकता है। 75 पर्सेंट आबादी को टीका लगने का मतलब हर्ड इम्यूनिटी इस गणना में टीकाकरण की रफ्तार को आधार बनाया गया है। यानी जिस तेजी से दुनियाभर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, उसके मुताबिक सभी देशों को अपनी 75 फीसदी आबादी को टीका लगाने में सात साल का वक्त लग जाएगा। आपको बता दें कि 75 पर्सेंट आबादी को टीका लगने का मतलब हर्ड इम्यूनिटी तक पहुंच जाना है। ऐसा होने पर वायरस का फैलाव रुक जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में रोजाना 40 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा रहा है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3bujIyC
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...