न्यूयॉर्क कुछ दिन पहले मेक्सिको के कुख्यात ड्रग माफिया गजमैन की पत्नी एमा कोरोनेल आइसपुरो को वॉशिंगटन डीसी में गिरफ्तार किया गया है। अब माना जा रहा है कि एमा ने खुद को पुलिस के हवाले किया और वह वॉकिन 'एल चापो' का भंडाफोड़ करने में पुलिस की मदद कर सकती है। एम्मा पर अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी का संदेह है। वहीं, एल चापो इस समय न्यूयॉर्क में मादक पदार्थों की तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में आजीवन जेल की सजा काट रहा है। किया है समझौता? वाइस की रिपोर्ट में सूत्रों ने दावा किया है कि एमा ने खुद को पुलिस के हवाले किया है। उसे पता था कि वॉशिंगटन में पहुंचने के बाद उसके खिलाफ ऐक्शन लिया जाएगा। सूत्र ने न्यूज आउटलेट को बताया है कि कोरोनेल का आत्मसमर्पण सहयोग समझौते की ओर इशारा हो सकता है। हो सकता है कि अपने खिलाफ नरमी बरती जाने के एवज में उसने जानकारी या गवाही देने पर रजामंदी दी हो। लगे हैं कई आरोप अमेरिका के न्याय विभाग ने कहा है कि एल चापो की पत्नी कोरोनेल को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। कोरोनेल पर मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपों के अलावा अपने पति को वर्ष 2015 में जेल से छुड़ाने में मदद करने का भी आरोप लगाया गया है। एल चापो को मैक्सिको की सबसे ज्यादा सुरक्षा वाली जेल में रखा गया था। कौन है एल चापो? एल चापो सिनालोआ कार्टेल का पूर्व अध्यक्ष है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह संगठन अमेरिका में सबसे ज्यादा मादक पदार्थों की तस्करी करता है। वर्ष 2019 में एल चापो की सुनवाई के दौरान कई खौफनाक खुलासे हुए थे। इसमें बच्चियों को ड्रग्स देना और उनके साथ रेप करना तथा कार्टेल के पूर्व सदस्यों की हत्या शामिल है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/37PEHLo
via IFTTT
No comments:
Post a Comment