Wednesday, 24 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

ब्रिसबेन अब तक आपने बहुत छोटे-छोटे कीड़े जंगलों और घरों में देखे होंगे लेकिन ऑस्‍ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर में एक विशाल कीड़ा नजर आया है। कीड़ा कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह इंसान के हाथ के पंजे के बराबर है। ब्रिसबेन शहर के कैंप माउंटेन इलाके में घूमने गए एक परिवार को यह कीड़ा दिखाई दिया और उन्‍होंने इसकी तस्‍वीर फेसबुक पर डाल दी। यह कीड़ा एक पेड़ पर बैठा हुआ था और उसे देखकर परिवार एक बार तो दहशत में आ गया। इस परिवार ने उसे नापने की कोशिश की तो वयस्‍क आदमी के मुट्ठी के बराबर यह कीड़ा रहा, वहीं बच्‍चे के पंजे से भी बड़ा था। इस तस्‍वीर को सोशल मीडिया में डाले जाने के बाद कीड़ों पर नजर रखने वाले एक व्‍यक्ति ने कॉमेंट किया, 'वाह, यह तो असाधारण है।' एक अन्‍य यूजर ने लिखा, 'यह कितना सुंदर है।' इस कीड़े की दुर्लभता को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए लेकिन माना जा रहा है कि यह तस्‍वीर विशाल वुड मोथ की है जो क्विंसलैंड के तट पर अक्‍सर पाया जाता है। इन कीड़ों के पंखों का फैलाव 25 सेंटीमीटर और लंबाई 15 सेंटीमीटर हो सकती है। ये देखने में भूरे होते हैं और सीने पर गहरा दाग होता है। दिन में ये कीड़े अपने पंखों को मोड़ लेते हैं। ये कीड़े आमतौर पर गर्मियों के महीने में पाए जाते हैं। ये दुनिया के सबसे भारी कीड़े होते हैं जिनका वजन करीब 30 ग्राम तक होता है। ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्वी तट पर विशाल कीड़े बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3dNZYJ5
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...