Friday, 5 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन पर रूस के एक कॉस्मोनॉट ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें क्षितिज के पीछे गायब होते हुए चांद जैसे चपटा होता नजर आ रहा है। इस दुर्लभ नजारे को 'ऑर्बिटल सनसेट ऑफ द मून' कहते हैं। इस फुटेज को सर्जेई कुड-स्वर्कोव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में बिगड़े हुए आकार में चांद बदलता हुआ दिख रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने इसकी हवा निकाल दी है। यह पैनकेक सा आकार लेकर अंधेरे में गायब हो जाता है। वीडियो में दिखता है कि धरती के क्षितिज के पीछे गायब होते चांद का आकार बिगड़ रहा है। ऐसा धरती के वायुमंडल की वजह से होता है। उससे आने वाली रोशनी स्पेस और फिर धरती के वायुमंडल, यानी दो अलग-अलग मीडियम से होते हुए पहुंचती है। इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन से देखने पर लगता है जैसे चांद ने आकार बदल लिया हो। कैसे दिखा ये नजारा सर्जेई ने बताया कि यह वीडियो रात के वक्त लिया गया था, इसलिए धरती का क्षितिज दिख नहीं रहा है। काले बैकग्रउंड में धरती की रोशनी आसमान से मिलती है और लगता है चांद पिघलकर हवा में खो गया। सर्जेई ने बताया है कि स्पेस से देखने पर ऐसा दिखता है। NASA के मुताबिक धरती के वायुमंडल की मोटी परत लेंस का काम करती है जो चांद से आ रही रोशनी को अलग-अलग ऐंगल पर मोड़ती है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/39NJvlG
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...