Thursday, 4 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

इस्लामाबाद पाकिस्तान और चीन समुद्र के रास्ते भारत को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। प्रमुख एडमिरल एम अमजद खान नियाजी ने चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में चीन के साथ अपने भविष्य के प्लान का खुलासा किया। उन्होंने न केवल चीन के साथ मिलकर समुद्र में अधिक से अधिक नौसैनिक युद्धाभ्यास करने की वकालत की, बल्कि उल्टे भारत पर विस्तारवादी सोच रखने हुए क्षेत्रीय सुरक्षा को अस्थिर करने का आरोप भी लगाया। बता दें कि पाकिस्तान जल्द ही अमन- 2021 नाम से एक मल्टीनेशनल युद्धाभ्यास का आयोजन करने जा रहा है। ओमान की खाड़ी पर पाकिस्तान की नजर पाकिस्तानी नौसेना ओमान की खाड़ी पर अपनी पकड़ को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। इसी खाड़ी के किनारे पर ईरान का चाबहार पोर्ट स्थित है, जिसे भारत विकसित कर रहा है। पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख ने कहा कि ओमान की खाड़ी का रणनीतिक महत्व ज्यादा है। यहां से दुनिया के कुल तेल आयात का 33 फीसदी हिस्सा निकलता है। ऐसे में पाकिस्ता चीन के साथ मिलकर इस क्षेत्र पर अधिपत्य जमाने की कोशिश में जुटा हुआ है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान अदन की खाड़ी पर भी अपना नियंत्रण बनाने की योजना पर काम कर रहा है। चीनी नौसेना के साथ संबंध मजबूत कर रहा पाकिस्तान पाकिस्तानी एडमिरल नियाजी ने कहा कि वे चीन की नौसेना के साथ न केवल युद्धाभ्यास बल्कि, हथियारों के खरीद फरोख्त पर भी फोकस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौसेना के आधुनिकीकरण और फायर पावर को बढ़ाने की भी तैयारियां की जा रही हैं। पाकिस्तानी नौसेना और पीएलए यानी चीनी नौसेना के बीच संबंध दिनों-दिन मजबूत हो रहे हैं। द्विपक्षीय अभ्यास, प्रशिक्षण और उच्च-स्तरीय यात्राओं में भी तेजी आई है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन के साथ एफ- 22 पी फ्रिगेट, फास्ट अटैक क्राफ्ट (मिसाइल), हेलीकॉप्टर और अत्याधुनिक सर्वेक्षण जहाज की खरीद भी की गई है। ओमान की खाड़ी से अदन की खाड़ी तक पाक की नजर अगस्त 2020 में तैयार हुआ था पहला पोत इस करार के तहत पहला पोत पिछले साल अगस्त में तैयार हुआ था। यह पोत चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) नौसेना का मुख्य आधार है जिसके तहत उसके पास ऐसे 30 पोत हैं। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के लिए दूसरा लड़ाकू पोत शुक्रवार को शंघाई में तैयार किया गया। पाकिस्तान की नौसैनिक क्षमता में होगा इजाफा इस पोत से पाकिस्तान की समुद्री रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा। नेवल मिलिट्री स्ट्डीज रिसर्च इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ रिसर्च फेलो झांग जुनशे ने समाचार पत्र से कहा कि नया फ्रिगेट टाइप 054ए पर आधारित है और यह चीन का सबसे उन्नत फ्रिगेट(लड़ाकू पोत) है। चीन से 8 पनडुब्बी खरीद रहा पाकिस्तान फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए चीनी डिजाइन पर आधारित टाइप 039 बी युआन क्लास की पनडुब्बी खरीद रही है। डीजल इलेक्ट्रिक चीन की यह पनडुब्बी पाकिस्तान की नौसैनिक ताकत में इजाफा करने में सक्षम है। जिसमें एंटी शिप क्रूज मिसाइल लगी होती हैं। यह पनडुब्बी एयर इंडिपैंडेंट प्रपल्शन सिस्टम के कारण कम आवाज पैदा करती है। जिससे इसे पानी के नीचे पता लगाना बहुत मुश्किल होता है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3oLTXhV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...