Friday, 19 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

किंशासा अमेरिका के यूटा में पहली बार सामने आया धातु का रहस्‍यमय खंभा अब अफ्रीका पहुंच गया है। डेमाक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बुधवार को धातु का यह खंभा नजर आया लेकिन वहां के लोग इतना ज्‍यादा डर गए कि उन्‍होंने उसे आग लगाकर बर्बाद कर दिया। 12 फुट का यह धातु का रहस्‍यमय खंभा रविवार को राजधानी किंशासा के बंदाल इलाके में देखा गया था। धातु के खंभे या मोनोलिथ के सामने आने के बाद कांगो के लोग उसके साथ सेल्‍फी लेने लगे और उसके उत्‍पत्ति को लेकर बहस करने लगे। बाद में उन्‍होंने इस मोनिलिथ में आग लगाकर उसे नष्‍ट कर दिया। धातु के रहस्‍यमय खंभे दिखाई देने की घटना अब तक 10 देशों में सामने आ चुकी है। इसको लेकर पूरी दुनिया में चर्चाओं का बाजार गरम है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक लोगों ने यह जानने के लिए कि उसके अंदर क्‍या है, मोनोलिथ को नष्‍ट कर दिया। 'त्रिकोणीय रूप को देखकर आश्‍चर्य में आ गए' किशांसा के एक स्‍थानीय नागरिक ने कहा कि जब मैं सोकर उठा तो मैंने धातु का त्रिकोणिय खंभा देखा। हम इसके त्रिकोणीय रूप को देखकर आश्‍चर्य में आ गए क्‍योंकि हमने ऐसा पहले डाक्‍यूमेंट्री में ही रहस्‍यमय चीजों के बारे में देखा था। इससे पहले पिछले साल अगस्‍त महीने में एक यूएफओ के देश के उत्‍तरी इलाके में स्थित घने जंगलों में उतरने की खबर सामने आई थी। बाद में पता चला कि वह गूगल का इंटरनेट बैलून था। अभी कुछ दिन पहले ही तुर्की में रहस्‍यमय खंभा नजर आया था। धातु का यह खंभा एक किसान को देश के दक्षिणी पूर्वी सनलिऊर्फा प्रांत में मिला था। इस खंभे पर तुर्की की प्राचीन भाषा में लिखा, 'आकाश को देखो, चांद को देखो।' तुर्की में मिला यह धातु का खंभा करीब 10 फुट ऊंचा था और उसे यूनेस्‍को के विश्‍व विरासत स्‍थल गोबेकली टेपे के पास पाया गया है। गोबेकली में मेगालिथिक काल का ढांचा म‍िला है। तुर्की की पुलिस इस खंभे के सामने आने की जांच कर रही हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3s8FTRS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...