Sunday, 21 February 2021

https://ift.tt/36CAGd7

नैरोबी (केन्या) तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली ने कई महीनों तक प्रार्थना के जरिए कोविड-19 को मात देने का दावा करने के बाद आखिरकार अब देश में वायरस के मामले होने बात स्वीकार कर ली है। राष्‍ट्रपति मगुफुली ने रविवार को पूर्वी अफ्रीकी देश के लोगों से एहतियाती उपाय करने और मास्क पहनने का अनुरोध किया। मगुफुली ने महामारी के दौरान कोविड-19 टीकों सहित विदेश में निर्मित सामानों को लेकर आगाह भी किया। राष्ट्रपति का यह बयान जांजीबार के उपराष्ट्रपति के निधन के कुछ दिन बाद आया है। उनकी पार्टी ने नेता के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की थी। राष्ट्रपति के मुख्य सचिव का भी हाल ही में निधन हो गया था, लेकिन मौत के कारण का खुलासा नहीं किया गया है। तंजानिया ने कोविड-19 के मामलों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी मुख्य सचिव के अंतिम संस्कार के मौके पर मगुफुली ने अनिर्दिष्ट 'श्वसन' बीमारियों से निपटने के लिए लोगों से तीन दिन की प्रार्थना में शामिल होने का आग्रह किया। यह बयान राष्ट्रीय प्रसारक पर शुक्रवार को प्रसारित किया गया था। तंजानिया ने पिछले साल अप्रैल से ही देश में कोविड-19 के मामलों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है और राष्ट्रपति लगातार इस बात का दावा करते रहे हैं कि इसे मात दी जा चुकी है। तंजानिया में कोविड-19 के आधिकारिक तौर पर केवल 509 मामले हैं, लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की है और अस्पतालों में निमोनिया के मरीज भी बढ़े हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि तंजानिया का वायरस की समस्या को स्वीकार करना उसके नागरिकों, पड़ोसी देशों और विश्व के लिए काफी अच्छा होगा। ट्रेडोस ने मगुफुली से ‘कड़ी कार्रवाई’ करने का अनुरोध भी किया था।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3k9AEOM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...